होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम 7वां वेतन आयोगसोने का भाव डीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

सीएम धामी का सख्त आदेश, आस्था की आड़ में अपराध करने वालों की अब खैर नहीं

Published on: December 26, 2025 10:39 PM
सीएम धामी का सख्त आदेश, आस्था की आड़ में अपराध करने वालों की अब खैर नहीं
Join Our Whatsapp Channel

उत्तराखंड पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 511 लोगों को गिरफ्तार किया है। देवभूमि की अस्मिता और सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

10 जुलाई से शुरू हुए इस विशेष अभियान में पुलिस ने अब तक 4,802 से अधिक संदिग्धों का सत्यापन किया है, जिसमें अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सीधा प्रहार किया गया है।

हरिद्वार और देहरादून में सबसे ज्यादा सख्ती

पुलिस ने मुख्य रूप से हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर जैसे संवेदनशील जिलों पर फोकस रखा है। आंकड़ों के मुताबिक, हरिद्वार में सबसे ज्यादा 3,091 लोगों का सत्यापन किया गया। यहाँ पुलिस ने 715 मुकदमे दर्ज करते हुए 305 लोगों को गिरफ्तार किया। राजधानी देहरादून में भी पुलिस ने 1,711 संदिग्धों की जांच की और 206 गिरफ्तारियां कीं।

इसके अलावा, यहाँ 380 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। ऊधमसिंहनगर जिले में भी पुलिस ने 220 संदिग्धों पर शिकंजा कसते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं।

अवैध बांग्लादेशियों को किया डिपोर्ट

इस अभियान के दौरान अवैध घुसपैठियों पर भी कड़ा एक्शन लिया गया है। जांच के दौरान अवैध रूप से रह रहे 19 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा। इनमें से 10 को उनके देश वापस (डिपोर्ट) भेज दिया गया है, जबकि बाकी 9 पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आस्था की आड़ में पाखंड और ठगी करने वालों के साथ कोई नरमी न बरती जाए।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading