home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Dehradun News : सीएम धामी के जाते ही DAV कॉलेज में भिड़े छात्र, चाकूबाजी की खबरों पर पुलिस ने दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भीमताल के बिड़ला संस्थान और देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज के कार्यक्रमों में शिरकत की। डीएवी कॉलेज में मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद छात्र गुटों में झड़प हो गई, जिसमें एक छात्र घायल हुआ है।

Dehradun News : सीएम धामी के जाते ही DAV कॉलेज में भिड़े छात्र, चाकूबाजी की खबरों पर पुलिस ने दिया बड़ा बयान

HIGHLIGHTS

  • भीमताल के बिड़ला इंस्टीट्यूट (BIAS) में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग भवन का उद्घाटन।
  • देहरादून डीएवी कॉलेज के छात्र संघ समारोह में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
  • कार्यक्रम के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद में एक छात्र घायल, पुलिस ने चाकूबाजी की खबरों को अफवाह बताया।

देहरादून, 11 अप्रैल 2026 (दून हॉराइज़न)।

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल और देहरादून जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों का दौरा कर युवाओं से संवाद किया। सीएम ने भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज (BIAS) में नवनिर्मित कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग (CSE) भवन का लोकार्पण किया, जिसके बाद वे देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह में शामिल हुए।

हालांकि, देहरादून में सीएम के कार्यक्रम से निकलते ही छात्रों के बीच विवाद और हाथापाई की घटना सामने आई।

डीएवी कॉलेज में गायक मासूम शर्मा के शो के दौरान बवाल

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ समारोह के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और अजय हुड्डा लाइव प्रस्तुति दे रहे थे। मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम स्थल से रवाना होने के कुछ ही देर बाद दर्शकों के बीच विवाद शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, डांस के दौरान एक छात्र का संतुलन बिगड़ा और वह एक छात्रा पर गिर गया। इसके बाद छात्रा पक्ष के युवाओं और छात्र के बीच तीखी बहस हुई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

चाकूबाजी की खबरें महज अफवाह: पुलिस

समारोह में हुई इस झड़प में एक छात्र घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कॉलेज परिसर में चाकूबाजी होने की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं। हालांकि, पुलिस ने इन खबरों का खंडन किया है। डालनवाला कोतवाली के एसएसआई कुलेंद्र रावत के मुताबिक, डांस के दौरान छात्र को किसी का कड़ा लगा जिससे उसे चोट आई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चाकूबाजी की कोई घटना नहीं हुई है और घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

युवा ही देश का वर्तमान और भविष्य: सीएम धामी

इससे पहले, डीएवी कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा उन्हें अपने कॉलेज के दिनों की याद दिलाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवा केवल छात्र नहीं बल्कि देश का वर्तमान और भविष्य दोनों हैं। वहीं भीमताल के बिड़ला संस्थान में सीएम ने संस्थान के शैक्षणिक विस्तार की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित संस्थानों में होनहार छात्र-छात्राओं के बीच आना उनके लिए सौभाग्य की बात है।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment