home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

देहरादून में गैस एजेंसी पर डीएम सविन बंसल की बड़ी कार्रवाई, पटेलनगर थाने में केस दर्ज

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशों की अनदेखी कर होम डिलीवरी न करने वाली शहीद हीरा गैस एजेंसी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सिलेंडर जब्त कर मुकदमा दर्ज किया है। जिले में वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडरों का लगभग 75 हजार का भारी बैकलॉग चल रहा है, जिसकी निगरानी के लिए विशेष क्यूआरटी गठित की गई है।

देहरादून में गैस एजेंसी पर डीएम सविन बंसल की बड़ी कार्रवाई, पटेलनगर थाने में केस दर्ज

HIGHLIGHTS

  • होम डिलीवरी नियमों के उल्लंघन पर शहीद हीरा गैस एजेंसी के खिलाफ पटेलनगर थाने में केस दर्ज।
  • जिले में गैस आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने व्हाट्सएप और कंट्रोल रूम नंबर जारी किए।
  • देहरादून में 75 हजार सिलेंडरों का बैकलॉग मौजूद, डीएम खुद कर रहे हैं सप्लाई की मॉनिटरिंग।

देहरादून। जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशों की धज्जियां उड़ाना एक गैस एजेंसी को भारी पड़ गया।

शिमला बाईपास रोड स्थित शहीद हीरा गैस एजेंसी द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने न केवल सिलेंडर जब्त किए, बल्कि एजेंसी स्वामी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करा दिया है।

जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि नया गांव पेलियो स्थित हीरा गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को घर पर सिलेंडर भेजने के बजाय गोदाम से ही वितरण कर रही है। इस लापरवाही के कारण एजेंसी पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गई थी। सूचना मिलते ही एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार और क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

प्रशासनिक जांच में पाया गया कि एजेंसी मालिक ट्रक के माध्यम से सीधे गोदाम से सिलेंडर बांट रहे थे, जो जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेशों के खिलाफ है। इसके बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत पटेलनगर थाने में मामला दर्ज किया गया। जब्त किए गए सिलेंडर जिला पूर्ति अधिकारी और संबंधित तेल कंपनी की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं।

देहरादून में गैस संकट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में फिलहाल 75 हजार घरेलू गैस सिलेंडरों का बैकलॉग है। हालांकि, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आज 18,120 से अधिक उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा है कि उपभोक्ताओं को परेशानी होने पर किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

आम जनता की शिकायतों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 जारी किए हैं। शाम 5 बजे तक इन माध्यमों से 111 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा कंट्रोल रूम से पूरी सप्लाई चेन की निगरानी कर रहे हैं ताकि बैकलॉग को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment