Bairagi Camp Exhibition : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित ‘नूतन न्याय संहिता’ राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार द्वारा लागू की गई नई आपराधिक न्याय प्रणालियों के प्रति आम नागरिकों, अधिवक्ताओं और पुलिस अधिकारियों को जागरूक करना है।
प्रदर्शनी में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की बारीकियों को इंटरैक्टिव माध्यमों से प्रदर्शित किया गया है।
नए कानूनों की प्रमुख विशेषताएं और प्रावधान
इस प्रदर्शनी में आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली के तहत समयबद्ध जांच और Charge sheet की अनिवार्यता को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसमें Zero FIR, ई-एफआईआर की व्यवस्था और सात वर्ष से अधिक के दंडनीय अपराधों में अनिवार्य Forensic जांच जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, Electronic और Digital साक्ष्यों की कानूनी वैधता और महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए बनाए गए सख्त प्रावधानों की जानकारी भी दी जा रही है।

उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी का अवलोकन
कानूनी प्रदर्शनी के साथ ही अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। गृह मंत्री ने विभिन्न स्टॉल पर जाकर राज्य में हुए बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और निवेश प्रोत्साहन संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया।
इसमें सीमांत क्षेत्रों के विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए किए गए ऐतिहासिक निर्णयों को भी प्रदर्शित किया गया है।
क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में प्रथम

अमित शाह ने जानकारी दी कि भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के मामले में उत्तराखंड पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है। यह प्रदर्शनी 9 मार्च तक आम जनता और हितधारकों के लिए जारी रहेगी। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।







