आपकी थाली में दिखने वाला दूध जैसा सफेद और चमकता हुआ चावल असल में आपकी सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो सकता है। अधिकांश भारतीयों के भोजन का अभिन्न अंग बन चुका सफेद (Rice Side Effects) स्वाद में तो बेमिसाल है, लेकिन पोषण के मामले में यह लगभग शून्य है।
बाजार में मिलने वाला सफेद चावल असल में ‘पॉलिश्ड राइस’ होता है, जिसकी ऊपरी सुरक्षात्मक परत (हस्क और ब्रान) को मशीनों द्वारा रगड़कर उतार दिया जाता है। इस प्रक्रिया में चावल का रंग तो सफेद हो जाता है, लेकिन उसके 95 प्रतिशत प्राकृतिक विटामिन और खनिज कचरे के डिब्बे में चले जाते हैं।
इसके विपरीत, ब्राउन राइस को धान की स्थिति में ही हल्की आंच पर पकाया जाता है, जिससे उसके पोषक तत्व अंदर ही लॉक हो जाते हैं। व्यापारी लंबे समय तक स्टॉक रखने के लिए सफेद चावल को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि पोषण खत्म होने के बाद इसमें कीड़े जल्दी नहीं लगते।

बढ़ता शुगर और सुस्त दिमाग का कनेक्शन
सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) काफी अधिक होता है। जैसे ही आप इसे खाते हैं, यह शरीर में तुरंत ग्लूकोज में बदल जाता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर अचानक तेजी से बढ़ता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह स्थिति जानलेवा हो सकती है।
चौंकाने वाली बात यह है कि चावल में मौजूद विटामिन बी1 का एक विशिष्ट रूप शरीर में भारीपन और आलस पैदा करता है। यही कारण है कि चावल खाने के बाद छात्रों को पढ़ाई में और कर्मचारियों को दफ्तर में भारी थकान और नींद महसूस होती है, जो मानसिक एकाग्रता को पूरी तरह नष्ट कर देती है।
पाचन तंत्र का विलेन और एसिडिटी का स्रोत
पेट की सफाई के लिए फाइबर यानी रेशे सबसे अनिवार्य तत्व हैं, लेकिन सफेद चावल में फाइबर नाम मात्र का भी नहीं होता। बिना फाइबर का यह भोजन आंतों में चिपक जाता है, जिससे पुरानी कब्ज और मेटाबॉलिज्म की समस्या शुरू हो जाती है।
इसके अलावा, सफेद चावल एक ‘अत्यधिक अम्लीय’ (Highly Acidic) भोजन है। शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सीने में जलन और त्वचा संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, शरीर का अधिक अम्लीय होना ही भविष्य में कैंसर और हृदय रोगों की जड़ बनता है।










