होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम 7वां वेतन आयोगसोने का भाव डीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

Uttarakhand Weather Update : आज बारिश और बर्फबारी के आसार, कल से फिर सताएगी सूखी ठंड

उत्तराखंड में साल के आखिरी दिन मौसम ने करवट ली है, जहां ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की उम्मीद है, वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने जनजीवन और हवाई यातायात की रफ्तार धीमी कर दी है।

Published on: December 31, 2025 3:14 PM
Uttarakhand Weather Update : आज बारिश और बर्फबारी के आसार, कल से फिर सताएगी सूखी ठंड
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  • उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर आज बर्फबारी के आसार।
  • हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी।
  • कम दृश्यता के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन 9 उड़ानें लेट हुईं।
  • 3 और 5 जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

देहरादून : साल के आखिरी दिन यानी आज उत्तराखंड का मौसम करवट ले रहा है। जहां पर्यटक थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए बर्फबारी की आस लगाए बैठे हैं, वहीं मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी का संकेत दिया है। हालांकि, यह बदलाव केवल ऊंचाई वाले इलाकों तक सीमित रहेगा।

Chamoli THDC Tunnel Accident: सुरंग के अंदर टकराईं दो ट्रेनें, 60 मजदूर घायल

3200 मीटर से ऊपर ही गिरेगी बर्फ

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही बर्फबारी की संभावना है। इसका सीधा मतलब है कि मुख्य पर्यटक स्थलों की बजाए सुदूर हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ दिखेगी। इस बदलाव के चलते पूरे प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 31 दिसंबर को मौसम बदलने के बाद, आने वाली 3 और 5 जनवरी को प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं।

मैदानी जिलों में कोहरे का ‘येलो अलर्ट’

पहाड़ों पर ठंड बढ़ी है, तो मैदानों में कोहरे ने विजिबिलिटी खत्म कर दी है। मौसम विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी के मैदानी हिस्सों के लिए घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम के वक्त दृश्यता इतनी कम है कि इसका असर सीधे सड़क और हवाई यातायात पर पड़ रहा है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Angel Chakma Murder Case में बड़ा अपडेट, एसएसपी अजय सिंह ने बताई पूरी सच्चाई

कोहरे से थमी उड़ानों की रफ्तार

घने कोहरे की मार देहरादून एयरपोर्ट (जॉलीग्रांट) पर साफ दिखाई दे रही है। लगातार तीसरे दिन हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कम दृश्यता के कारण सुबह से शाम तक कुल नौ उड़ानें अपने तय समय से घंटों की देरी से पहुंचीं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

इंडिगो की अहमदाबाद फ्लाइट सुबह 7:55 के बजाय करीब चार घंटे की देरी से 11:41 बजे पहुंची। इसी तरह भुवनेश्वर से आने वाली फ्लाइट 12:16 बजे और दिल्ली की फ्लाइट दोपहर 12:09 बजे लैंड हो सकी। मुंबई, जयपुर, कुल्लू, हैदराबाद और पुणे से आने वाली उड़ानों का भी यही हाल रहा। इंडिगो की पुणे फ्लाइट तो शाम 5:05 के बजाय 6:39 बजे देहरादून पहुंच सकी।

Dehradun : फुटपाथ पर गाड़ी खड़ी करने वाले सावधान, अब सीधे रद्द होगा रजिस्ट्रेशन

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading