Health Signs in Eyes : शरीर के किसी भी अंग में चल रही गड़बड़ी का असर सबसे पहले बाहरी रूप से दिखाई देने लगता है। बाल, नाखून और स्किन की तरह ही हमारी आंखें भी कई गंभीर बीमारियों का पूर्व संकेत देती हैं।
समय रहते इन लक्षणों की पहचान करना इलाज की दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
ड्राई आईज: सिर्फ स्क्रीन की समस्या नहीं
अक्सर आंखों में सूखेपन (Dry Eyes) को लोग ज्यादा देर तक स्क्रीन देखने या प्रदूषण का नतीजा मान लेते हैं। हालांकि, यह समस्या केवल बाहरी कारणों से नहीं होती।
जिन लोगों के शरीर में हार्मोनल बदलाव हो रहे हैं या जो किसी ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें भी यह दिक्कत होती है। कई बार कुछ विशेष दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण भी आंखों में नमी खत्म होने लगती है।
खून की कमी और किडनी का संकेत
आंखों की निचली पलक के अंदरूनी हिस्से (Lower Lashline) का रंग गहरा गुलाबी होना स्वस्थ शरीर की निशानी है। अगर यह हिस्सा पीला या बहुत हल्का दिखाई दे, तो यह शरीर में खून की कमी (Anemia), विटामिन B12 की कमी या कुपोषण का स्पष्ट संकेत है।
महिलाओं में पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग होने पर भी यह लक्षण उभरता है। किडनी की बीमारियों में भी लोअर लैशलाइन पीली नजर आने लगती है।
कॉर्निया के पास रिंग: हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा
अगर आंख के अंदरूनी हिस्से यानी कॉर्निया के आसपास एक रिंग जैसी आकृति बन रही है, तो सावधान हो जाएं। यह शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और ट्राई ग्लिसराइड का सीधा संकेत है।
उम्र बढ़ने के साथ यह सामान्य हो सकता है, लेकिन कम उम्र में इसका दिखना हार्ट डिजीज की आशंका को बढ़ाता है।
रात में कम दिखना और डायबिटीज
नाइट ब्लाइंडनेस या रतौंधी को आम तौर पर विटामिन A की कमी से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन यह समस्या केवल विटामिन्स तक सीमित नहीं है।
यह एक विशेष जेनेटिक डिसऑर्डर भी हो सकता है। इसके अलावा, जिन लोगों की डायबिटीज कंट्रोल से बाहर हो जाती है, उन्हें भी रात में देखने में परेशानी होने लगती है।
लिवर और थायराइड के लक्षण
आंखों का सफेद हिस्सा अगर पीला पड़ रहा है, तो लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। यह गॉलब्लैडर में ब्लॉकेज या पैनक्रियाज की समस्या का भी लक्षण है।
वहीं, अगर आंखों के ऊपरी हिस्से में सूजन बनी हुई है, तो यह हाइपरथायराइड का कारण हो सकता है। कई बार शरीर में किसी इन्फ्लेमेटरी डिजीज की वजह से भी आंखों पर सूजन आ जाती है।
Uric Acid Kam Karne Ke Upay : यूरिक एसिड मरीजों के लिए वरदान हैं ये मेवे, जानें खाने का सही तरीका














