home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Alpha Trailer : आलिया भट्ट और शरवरी का खतरनाक एक्शन, ‘Alpha’ ट्रेलर में बॉबी देओल बने क्रूर विलेन

Alpha Trailer : आलिया भट्ट और शरवरी का खतरनाक एक्शन, 'Alpha' ट्रेलर में बॉबी देओल बने क्रूर विलेन

Alpha Movie Trailer : अल्फा सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाली फिल्मों में से एक हैं. टीजर रिलीज के बाद से फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.  मेकर्स ने उनके इस इंतजार पर विराम लगाया है और फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. ट्रेलर का अंत फैंस के लिए एक बड़े सरप्राइज के साथ होता है.

वाईआरएफ ने सोशल मीडिया पर ऐल्फा का ट्रेलर अपलोड किया है और कैप्शन में लिखा है, लड़कियां बस मजे करना चाहती हैं… बंदूकों के साथ अल्फा 3 जुलाई से सिनेमाघरों में.

अल्फा ट्रेलर की शुरुआत एक बच्ची के साथ होती है जो कांच के बॉक्स में रोती हुई दिखाई दे रही है. फतेह (बॉबी देओल) ऐलान करता है, इसकी मां का नाम जानकी था, हम इसे सीता बुलाएंगे. इसके बाद आलिया भट्ट का वॉयस ओवर आता है, जो एक कहानी सुनाती है. यह कहानी फतेह की होती है.

इसके बाद के सीन में बच्ची को बेरहम हत्यारी बनने की ट्रेनिंग दी जाती है, एक ऐसी हत्यारी जिसे आदेश मिलने पर टारगेट को खत्म करने के लिए तैयार किया गया है. वॉयसओवर के ज़रिए, आलिया फतेह को एक राक्षस बताती है जिसने एक राजकुमारी का अपहरण किया था. लेकिन रामायण की सीता के उलट, जो राम के बचाने का इंतजार करती थीं, यह सीता फतेह की लंका को खुद खत्म करने के लिए अपनी सीखी हुई हर चीजों का इस्तेमाल करती है.

ट्रेलर (Alpha Movie Trailer) में आलिया का यह डायलॉग सीता आज खुद लंका जलाने आई है लोगों का ध्यान खींचता है. इसके बाद कुछ एक्शन सीन दिखाई जाते हैं. आलिया फुल एक्शन मोड में नजर आती हैं. शरवरी भी इस मिशन में शामिल हो जाती है. वह स्टंट करती नजर आती है. एक सीन में उनका और आलिया का एक्शन सीन दिखाया गया है. वहीं, अनिल कपूर दोनों एजेंटों को गाइड करते हुए दिखाई देते हैं. फतेह एक नाराज एक्स-स्पाई लगता है जो देश से बदला लेना चाहता है. वह कहता है,मैं जो बना रहा हूं वो इतिहास है.

इसके बाद दिखाया जाता है शरवरी और आलिया एक टीम में हो जाती है और फतेह की दुनिया का सर्वनाश करने आगे बढ़ती हैं. वहीं फतेह कहता है, इंडिया ने ऐल्फा की कद्र नहीं की, अब इंडिया ऐल्फा से डरेगा. यहां, सीता का गला फतेह के हाथों में दिखाया जाता है.

ट्रेलर में वॉर और वॉर 2 के मेजर कबीर धालीवाल के तौर पर ऋतिक रोशन की एक खास झलक भी दिखाई गई है, जो आलिया और शरवरी की उनके मिशन में मदद करने के लिए आते हैं. हालांकि ट्रेलर में सिर्फ ऋतिक की आंखें ही दिखाई गई हैं, लेकिन फैंस के क्रेजी होने के लिए इतना ही काफी था.

शिव रवैल के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी ऐल्फा में आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म सौमिल शुक्ला और श्रीधर राघवन की स्क्रीनप्ले पर आधारित है, और इसकी कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है.

अल्फा यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म है. इस यूनिवर्स में एक था टाइगर (2012), टाइगर जिंदा है (2017), वॉर (2019), पठान (2023), टाइगर 3 (2023) और वॉर 2 (2025) जैसी फिल्में शामिल हैं. ऐल्फा 3 जुलाई को रिलीज़ होगी.

Jaspreet Kaur

जसप्रीत कौर 'दून हॉराइज़न' में मनोरंजन और लाइफस्टाइल संपादक के तौर पर सिनेमा और ग्लैमर जगत की हर हलचल को कवर करती हैं। बॉलीवुड, ओटीटी रिलीज़, टीवी शोज़ और सेलिब्रिटी गॉसिप्स पर उनकी पैनी नज़र रहती है। जसप्रीत का उद्देश्य सिर्फ अफवाहें फैलाना नहीं, बल्कि मनोरंजन की दुनिया की प्रामाणिक और फैक्ट-चेक की गई खबरें पाठकों तक पहुंचाना है। फिल्म रिव्यू से लेकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक, उनकी शानदार और संतुलित रिपोर्टिंग युवाओं और फिल्म प्रेमियों के बीच 'दून हॉराइज़न' को एक बेहद भरोसेमंद और लोकप्रिय प्लेटफॉर्म बनाती है।

Leave a Comment