Cocktail 2 Song : शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की फिल्म कॉकटेल 2 से नया गाना जारी हुआ है। इस बार निर्माताओं ने किसी ओरजिनल गाने को रिलीज करने की बजाए रीमेक गाने को जारी किया है, जो आते ही यूट्यूब पर छा गया है। गाने को बंधु 2.0 शीर्षक दिया गया है, जो सैफ अली खान अभिनीत कॉकटेल (2012) का लोकप्रिय गाना था।
रीक्रिएटेड गाने में शाहिद, कृति और रश्मिका फुल मस्ती के साथ धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं।
बंधु 2.0 गाने को कविता सेठ और नीरज श्रीधर ने मिलकर आवाज दी है। इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं और प्रीतम ने संगीत दिया है। गाने का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। गाने की शुरुआत में शाहिद मजेदार अंदाज में कहते हैं, रीमेक गाना मत करो, जनता ट्रोल कर देगी। हालांकि कृति और रश्मिका
उनकी नहीं सुनती और गाने पर डांस करती हैं। उधर गाना जारी होते ही फैंस इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से कॉकटेल 2 को ए सर्टिफिकेट मिला है. सर्टिफिकेट के अनुसार, फिल्म की लंबाई 149.19 मिनट है. दूसरे शब्दों में, कॉकटेल 2 2 घंटे, 29 मिनट और 19 सेकंड लंबी है.
19 जून को रिलीज होने वाली कॉकटेल 2 के मुख्य कलाकारों के करियर में यह एक अहम पड़ाव भी है. यह कृति के 12 साल के करियर की पहली एडल्ट-रेटेड फिल्म है. जबकि रश्मिका के लिए, एनिमल के बाद यह ए सर्टिफिकेट वाली उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है. वहीं, शाहिद के लिए कमीने, उड़ता पंजाब, कबीर सिंह और ओरोमियो के बाद यह उनकी फ़िल्मों की लिस्ट में एक और एडल्ट-रेटेड फिल्म जुड़ गई है.

कॉकटेल 2 2012 की हिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है. पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान ने काम किया था. ओरिजिनल फिल्म लंदन में रहने वाले तीन दोस्तों के बीच एक उलझे हुए लव ट्राएंगल (प्रेम त्रिकोण) पर आधारित थी.








