Gold Silver Price Today : अगर आप आज सोने या चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं या बाजार में निवेश का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए आज की दरें जानना जरूरी है. भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में आज हल्की तेजी देखने को मिली है.
देश के ज्यादातर बड़े शहरों में सोने और चांदी की कीमतें लगभग एक जैसी बनी हुई हैं, हालांकि स्थानीय स्तर पर लगने वाले टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण फाइनल बिल में अंतर आ सकता है.
आपके शहर में क्या हैं सोने के दाम?
राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 14,576 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है, वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 13,361 रुपये प्रति ग्राम है. राजधानी दिल्ली में रेट थोड़े अलग हैं, जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दरें एक समान हैं.
- दिल्ली: 24 कैरेट सोना 14,591 रुपये/ग्राम | 22 कैरेट सोना 13,376 रुपये/ग्राम
- मुंबई: 24 कैरेट सोना 14,576 रुपये/ग्राम | 22 कैरेट सोना 13,361 रुपये/ग्राम
- कोलकाता: 24 कैरेट सोना 14,576 रुपये/ग्राम | 22 कैरेट सोना 13,361 रुपये/ग्राम
- चेन्नई: 24 कैरेट सोना 14,576 रुपये/ग्राम | 22 कैरेट सोना 13,361 रुपये/ग्राम
चांदी की स्थिति भी जानें
चांदी के बाजार में भी मजबूती देखी जा रही है. देश भर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव लगभग 2,401 रुपये प्रति 10 ग्राम (2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम) चल रहा है.

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सभी मेट्रो शहरों में चांदी की कीमतें इसी स्तर पर टिकी हुई हैं.
22 और 24 कैरेट में क्या अंतर है?
गहने खरीदते समय हमेशा ध्यान रखें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध (999 शुद्धता) होता है, लेकिन बहुत मुलायम होने के कारण इससे सीधे मजबूत आभूषण नहीं बनाए जा सकते.
आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने (91.67% शुद्धता) का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें मजबूती के लिए अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं.
खरीदारी करते समय याद रखें ये जरूरी बातें
हॉलमार्क जरूर देखें: केवल वही आभूषण खरीदें जिन पर BIS हॉलमार्क लगा हो. इससे शुद्धता की गारंटी मिलती है.

मेकिंग चार्ज: स्क्रीन पर दिख रहे भाव केवल धातु के कच्चे रेट होते हैं. ज्वेलरी खरीदते समय दुकानदार मेकिंग चार्ज और GST अलग से जोड़ते हैं.
बिल संभालकर रखें: हमेशा पक्का बिल लें जिसमें सोने के कैरेट, वजन और उस दिन का रेट स्पष्ट रूप से दर्ज हो.












