Vastu Tips : हर व्यक्ति अपने घर को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह की मूर्तियों और सजावटी सामान का उपयोग करता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि इन मूर्तियों का चयन और स्थान सही हो, तो ये केवल सजावट की वस्तु न रहकर भाग्य बदलने का माध्यम बन सकती हैं।
घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और दरिद्रता दूर करने के लिए कुछ खास पशु-पक्षियों की मूर्तियों को बेहद प्रभावशाली माना गया है।
सुख-शांति के लिए हाथी और गाय की मूर्ति
वास्तु के नियमों के मुताबिक, घर में पीतल या चांदी के हाथी की प्रतिमा रखना जीवन में स्थिरता और खुशहाली लाता है। हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है।
इसी तरह, हिंदू धर्म में पूजनीय गाय की पीतल की मूर्ति रखना भी उत्तम है। मान्यता है कि इससे घर में न केवल धन का आगमन होता है, बल्कि परिवार को संतान सुख की प्राप्ति भी होती है।
रिश्तों और धन लाभ के लिए हंस व कछुआ
यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या मान-सम्मान की इच्छा रखते हैं, तो बैठक (गेस्ट रूम) में हंस के जोड़े की मूर्ति लगाना फायदेमंद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए इसे बेडरूम में भी रखा जाता है।
वहीं, कछुए की मूर्ति को भाग्य जगाने वाला माना गया है। इसे हमेशा ड्राइंग रूम की उत्तर या पूर्व दिशा में इस तरह रखें कि कछुए का मुख घर के अंदर की तरफ हो।
ऊंट की मूर्ति से करियर में तरक्की
संघर्षों को कम करने और तरक्की के रास्ते खोलने के लिए ऊंट की मूर्ति रखने का सुझाव दिया जाता है।
वास्तु शास्त्र कहता है कि इसे घर के लिविंग रूम या ड्राइंग रूम की उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आने की मान्यता है।



















