ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
हल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब पयाल और बगसारी गांव तक पहुंचेगी सड़करेखा आर्या की संपत्ति पर हरीश रावत का वार, बोले – 210 करोड़ का जवाब दे सरकारअंकिता भंडारी हत्याकांड : ‘क्या पैसे देकर परिवार का मुंह बंद करना चाहती है भाजपा?’ हरक सिंह रावत का बड़ा हमलाहल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तारराहुल गांधी के आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- देश में सिर्फ भ्रम फैला रही है कांग्रेसनारी निकेतन 2015 का जिक्र कर भाजपा का पलटवार, कहा – अपने गिरेबान में झांके कांग्रेसदेहरादून में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार‘जिंदगी से परेशान हूं…’, IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलक उठा दर्दउत्तराखंड लौट रहे लोग! 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन का दावा, CM ने गिनाईं उपलब्धियांधन सिंह रावत का नवी मुंबई दौरा, कहा – अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाना मुख्य लक्ष्यउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब पयाल और बगसारी गांव तक पहुंचेगी सड़करेखा आर्या की संपत्ति पर हरीश रावत का वार, बोले – 210 करोड़ का जवाब दे सरकारअंकिता भंडारी हत्याकांड : ‘क्या पैसे देकर परिवार का मुंह बंद करना चाहती है भाजपा?’ हरक सिंह रावत का बड़ा हमला

Batwara 1947 से सनी देओल और प्रीति जिंटा का लुक आउट, पोस्टर में दिखा विभाजन का दर्द

Written by: Jaspreet Kaur |
Jun 18, 2026 19:23 IST i
✎ Published On Jun 18, 2026 19:23 IST 🕒 Last Updated On Jun 18, 2026 19:23 IST
Batwara 1947 से सनी देओल और प्रीति जिंटा का लुक आउट, पोस्टर में दिखा विभाजन का दर्द

Batwara 1947 Character Look : सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बॉक्स ऑफ़िस पर 100त्न सक्सेस रेट रहा है. एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी ने साथ में तीन फ़िल्में की हैं. अब ये बंटवारा 1947 (जिसका पहले नाम लाहौर 1947 था) के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं.

इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है. वहीं मेकर्स ने पावरफुल मोशन पोस्टर्स के बाद आज फिल्म की स्टार कास्ट के किरदारो का लुक रिवील किया है.

देश के बंटवारे की त्रासदी को बयां करती सनी देओल की इस फिल्म से मेकर्स ने इसके सभी किरदारों के लुक से पर्दा उठा दिया है. फिल्म में शबाना आजमी दुर्गावती देवी जिन्हें माई कहा जाता है के किरदार में दिखेंगी. पोस्टर में शबाना सफेद संग की साड़ी में नो मेकअप लुक में दिख रही हैं. उनके चेहरे पर दर्द भी नजर आ रहा है.

सनी देओल बंटवारा 1947 के लीड हीरो हैं. यह फ़िल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताती है जिसने नफ़रत, हिंसा और डर के माहौल में हिम्मत और इंसानियत का साथ दिया बंटवारा 1947 में सनी देओल एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं. नए पोस्टर में एक्टर किसी का हाथ थामे हुए काफी इमोशनल दिख रहे हैं.

फिल्म में सनी देओल सिंकदर मिर्जा का रोल प्ले करते नजर आएंगे. एक्टर के इस नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पीक पर पहुंचा दी है.
फिल्म से प्रीति जिंटा का भी लुक रिवील कर दिया गया है. प्रीति सिर पर पल्लू लिए आंखों में दर्द छिपाए काफी परेशान सिर दिख रही हैं. बंटवारा 1947 में प्रीति हमीदा बेगम के किरदार में नजर आएंगीं.

नए पोस्टर में करण देओल काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. सनी देओल के रियल लाइफ बेटे करण इस फिल्म में दमदार किरदार निभाते दिखेंगे. फिल्म में वे जावेद मिर्जा की भूमिका निभाएंगे.

बंटवारा 1947 के नए पोस्टर्स में अली फजल का लुक भी रिवील किया गया है. अली फजल बढ़े हुए बालों के साथ कुछ अलग अंदाज में दिख रहे हैं. वे फिल्म में हबीब अनवर के किरदार में दिखेंगे. वे बंटवारे के टकरावों के बीच फंसे हुए शख्स नजर आते हैं

फिल्म से अभिमन्यु सिंह का लुक भी सामने आ गया है. वे फिल्म में मेन विलेन का किरदार निभा सकते हैं.

बता दें कि फिल्म की स्टार कास्ट का लुक रिवील करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, बंटी हुई दुनिया में, उनकी कहानी हिम्मत की मिसाल थी. मिलिए उन लोगों से जिन्होंने यह सब सहा. बंटवारा 1947, 14 अगस्त से सिनेमाघरों में.

Jaspreet Kaur

जसप्रीत कौर 'दून हॉराइज़न' में मनोरंजन संपादक के तौर पर सिनेमा और ग्लैमर जगत की हर हलचल को कवर करती हैं। बॉलीवुड, ओटीटी रिलीज़, टीवी शोज़ और सेलिब्रिटी खबरों पर उनकी पैनी नज़र रहती है। जसप्रीत का उद्देश्य अफवाहों से दूर रहकर मनोरंजन की दुनिया की प्रामाणिक और फैक्ट-चेक की गई खबरें पाठकों तक पहुंचाना है। फिल्म रिव्यू से लेकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक, उनकी संतुलित रिपोर्टिंग फिल्म प्रेमियों के बीच 'दून हॉराइज़न' को एक भरोसेमंद (Trustworthy) प्लेटफॉर्म बनाती है।

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×