ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

केदारनाथ में 4 फीट और बदरीनाथ में 2 फीट ताजा बर्फ जमी, मार्च का कई सालों का रिकॉर्ड टूटा

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश से मार्च के महीने में रिकॉर्ड तोड़ ठंड लौट आई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक राज्य के पांच संवेदनशील जिलों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी दी है।

केदारनाथ में 4 फीट और बदरीनाथ में 2 फीट ताजा बर्फ जमी, मार्च का कई सालों का रिकॉर्ड टूटा

HIGHLIGHTS

  • केदारनाथ में 4 फीट और बदरीनाथ में 2 फीट ताजा बर्फ जमी, मार्च का कई सालों का रिकॉर्ड टूटा।
  • उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में अगले 48 घंटों के लिए विशेष सतर्कता के निर्देश।
  • देहरादून में करीब 28 घंटे की निरंतर बारिश के बाद पारा सामान्य से 10°C नीचे गिरा।

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में कुदरत का दोहरा मिजाज (Uttarakhand Weather Update) जनजीवन पर भारी पड़ रहा है। एक तरफ जहां केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है, वहीं राजधानी देहरादून सहित मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने मार्च के महीने में जनवरी जैसी ठिठुरन पैदा कर दी है। केदारनाथ में करीब 4 फीट और बदरीनाथ में 2 फीट तक बर्फ की मोटी परत जम चुकी है, जिससे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते देहरादून में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10.2°C गिरकर मात्र 17.4°C पर सिमट गया है।

यह गिरावट मार्च के महीने में असामान्य मानी जा रही है। चमोली के हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और रुद्रनाथ जैसे इलाकों में भी लगातार हिमपात जारी है, जिससे पूरी घाटी सफेद चादर में लिपट गई है।

अगले 24 से 48 घंटे राज्य के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

23 मार्च को एक बार फिर मौसम का कड़ा स्पेल देखने को मिलेगा, जिसमें उत्तरकाशी से लेकर नैनीताल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, 24 से 26 मार्च के बीच मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन 27 मार्च को फिर से एक नया सिस्टम सक्रिय होने की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन ने तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को ऊंचे इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है।

Advertisement

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment