R.C. Upadhyay Viral Video : हरियाणवी इंडस्ट्री में सपना चौधरी और सुनीता बेबी के बाद अब आरसी उपाध्याय (R.C. Upadhya) अपने डांस और बेबाक अंदाज से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने डांस स्टेप्स के साथ-साथ अपनी बातों से भी महफिल लूटती नजर आ रही हैं।
हरे सूट में आरसी का देसी अवतार वायरल हो रहे इस वीडियो में आरसी उपाध्याय का लुक काफी सुर्खियों में है। वह हरे रंग के पटियाला सूट और गोल्ड जालीदार चुनरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
मंच पर आते ही उनके बोल्ड एक्सप्रेशन और एनर्जी को देखकर भीड़ बेकाबू हो जाती है। आरसी के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।
ताऊ के साथ आरसी की मजेदार नोकझोंक इस वीडियो की सबसे खास बात आरसी का दर्शकों के साथ संवाद है। परफॉर्मेंस के दौरान आरसी मंच पर बैठे एक बुजुर्ग (ताऊ) की टांग खिंचाई करती दिखाई दे रही हैं।
वह ताऊ की ओर इशारा करते हुए अपने शायराना अंदाज में कहती हैं, “मैं आज यहां नहीं आती, लेकिन सिर्फ तेरे लिए आई हूं ताऊ।”
आरसी का यह अंदाज और उनके ठुमके देखकर वहां मौजूद भीड़ झूम उठती है। फैंस उनके डांस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं, जिससे यह साफ है कि आरसी ने अपनी अलग शैली से लोगों के होश उड़ा रखे हैं।



















