Cholesterol Symptoms : कई बार लोगों की आंखों के आसपास की त्वचा पर हल्के पीले रंग के छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। ये दाने काफी कड़े होते हैं और आसानी से ठीक नहीं होते।
ज्यादातर लोग इसे मौसमी स्किन एलर्जी समझकर छोड़ देते हैं, लेकिन यह हाई बैड कोलेस्ट्रॉल का एक बड़ा लक्षण है।
इसके अलावा, कुछ लोगों की आंखों की पुतली (कॉर्निया) के आसपास ग्रे या पीले रंग का एक सर्किल या पैच बनने लगता है। यह सीधा संकेत है कि शरीर में फैट का लेवल बढ़ रहा है।
हाथ-पैरों का सुन्न होना और ठंडा पड़ना
अगर मौसम सामान्य होने पर भी आपके हाथ-पैर बहुत ठंडे रहते हैं, तो यह चिंता का विषय है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नसों में रुकावट आती है, जिससे खून हाथ और पैरों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाता।
इसी वजह से हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं और उनमें अजीब सी झनझनाहट महसूस होती है।
दिनभर थकान और सांस फूलना
क्या थोड़ा सा फिजिकल वर्क या कसरत करते ही आपकी सांस फूलने लगती है? अगर हां, तो यह इशारा है कि आपके ब्लड सर्कुलेशन में बाधा आ रही है।
हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण व्यक्ति को हर समय सुस्ती और बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। शरीर में भारीपन बना रहता है।
इन संकेतों को अनदेखा करने का मतलब है अपने हार्ट को कमजोर करना।














