Mahindra XUV400 : जनवरी का महीना खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। इसके साथ ही कारों पर चल रहे न्यू ईयर ऑफर्स भी विदा हो रहे हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो महिंद्रा XUV400 पर 4 लाख रुपये तक की बड़ी बचत करने का यह आखिरी और शानदार मौका है।
महिंद्रा ने अपने ग्राहकों के लिए इस महीने के अंत तक यह विशेष छूट जारी रखी है। कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट EL Pro DT और EL Pro (34.5 / 39.4 kWh) वेरिएंट्स पर ऑफर कर रही है।
वहीं, अगर आप EC Pro वेरिएंट चुनते हैं, तो आपको 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इस गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है, जो 4 लाख रुपये के डिस्काउंट के बाद घटकर प्रभावी रूप से 11.49 लाख रुपये रह जाती है।
इंटीरियर और फीचर्स में बड़े बदलाव
महिंद्रा ने XUV400 के नए PRO वेरिएंट्स (EC PRO और EL PRO) में इंटीरियर को पूरी तरह अपडेट किया है। पुराना डैशबोर्ड और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल अब इतिहास बन चुका है।
नई ईवी में आपको अपडेटेड डैशबोर्ड, डुअल टोन थीम और आधुनिक टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड में अब स्टोरेज की जगह एक प्रीमियम पियानो ब्लैक इंसर्ट दिया गया है।
गाड़ी के केबिन को प्रीमियम बनाने के लिए इसमें कई फीचर्स XUV700 और Scorpio N से लिए गए हैं। क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन XUV700 जैसा रखा गया है। इसके अलावा, बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट को फिट करने के लिए सेंट्रल एसी वेंट्स की जगह में भी बदलाव किया गया है।
बैटरी विकल्प और सेफ्टी फीचर्स
ड्राइवर की सुविधा के लिए इसमें अब बड़ी 10.25-इंच की टचस्क्रीन सिस्टम और इतनी ही बड़ी 10.25-इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मौजूद है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है। इसका 34.5 kWh बैटरी पैक 375 किलोमीटर की रेंज देता है, जबकि 39.4 kWh बैटरी पैक फुल चार्ज पर 456 किलोमीटर तक चलता है।
सेफ्टी और कंफर्ट के लिहाज से भी इसमें कई नए फीचर जोड़े गए हैं। इसमें पहली बार पैनारोमिक सनरूफ को शामिल किया गया है। इसके अलावा डुअल जोन एसी, रियर सीट पैसेंजर्स के लिए टाइप-सी यूएसबी चार्जर, वायरलेस फोन चार्जिंग और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है।
सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।



















