Mahindra SUV Discount : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। महिंद्रा ने टाटा मोटर्स और हुंडई जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए SUV सेगमेंट में नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है। ग्राहकों के बीच महिंद्रा की गाड़ियों की सेफ्टी, डिजाइन और परफॉर्मेंस को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।
साल की शुरुआत यानी जनवरी 2026 में कंपनी ने इस मोमेंटम को बनाए रखने के लिए अपनी तीन प्रमुख SUVs पर डिस्काउंट का पिटारा खोल दिया है। अगर आप इस महीने नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके पास XUV 3XO, बोलेरो और स्कॉर्पियो पर 1 लाख रुपये से ज्यादा की बचत करने का मौका है।
आइये जानते हैं कि किस गाड़ी के किस वैरिएंट पर कितनी छूट मिल रही है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो: सबसे ज्यादा डिमांड, सबसे बड़ी छूट
कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कॉर्पियो सीरीज पर इस महीने बेहतरीन ऑफर्स हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के बेस मॉडल ‘Classic S’ पर कंपनी कुल 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
इसमें 95,000 रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये की एक्सेसरीज शामिल हैं। वहीं, इसके टॉप मॉडल S11 पर 75,000 रुपये कैश और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज का लाभ मिलेगा।
दूसरी तरफ, स्कॉर्पियो-N के पेट्रोल वैरिएंट्स (Z4, Z8, Z8L, Z8T) पर भी ऑफर्स की कमी नहीं है। इन पर कुल 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें 80,000 रुपये कैश और 20,000 रुपये की एक्सेसरीज हैं। हालांकि, डीजल वैरिएंट्स पर डिस्काउंट थोड़ा कम है, जो अधिकतम 45,000 रुपये (Z6 वैरिएंट पर) तक जाता है।
महिंद्रा बोलेरो: मजबूती के साथ बचत भी
गांव से लेकर शहर तक अपनी पकड़ रखने वाली बोलेरो पर भी जनवरी 2026 में भारी डिस्काउंट जारी किया गया है। कंपनी बोलेरो के N10 और N10 Opt वैरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.25 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है। यह बचत 95,000 रुपये कैश और 30,000 रुपये एक्सेसरीज के रूप में मिलेगी।
बोलेरो के अन्य वैरिएंट्स पर डिस्काउंट इस प्रकार है:
- B6 (O): 1 लाख रुपये कैश + 20,000 रुपये एक्सेसरीज।
- N8: 70,000 रुपये कैश + 20,000 रुपये एक्सेसरीज।
- N4: 50,000 रुपये कैश + 20,000 रुपये एक्सेसरीज।
- B4 / B6: 45,000 रुपये कैश + 20,000 रुपये एक्सेसरीज।
महिंद्रा XUV 3XO: कॉम्पैक्ट SUV पर ऑफर्स
महिंद्रा की कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO पर भी कंपनी ने अच्छे ऑफर्स निकाले हैं, हालांकि बेस मॉडल MX1 पर कोई छूट नहीं है। सबसे ज्यादा फायदा इसके AX7L TGDi वैरिएंट पर मिल रहा है, जहां आप कुल 80,000 रुपये (60,000 कैश + 20,000 एक्सेसरीज) बचा सकते हैं।
अन्य प्रमुख वैरिएंट्स पर ऑफर का गणित कुछ ऐसा है:
- AX7 TGDi: 40,000 रुपये कैश + 30,000 रुपये एक्सेसरीज।
- MX3: 50,000 रुपये कैश + 25,000 रुपये एक्सेसरीज।
- MX2 / MX2 Pro: 40,000 रुपये कैश + 20,000 रुपये एक्सेसरीज।
इस तरह महिंद्रा ने साल की शुरुआत में ही अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हर सेगमेंट में विकल्पों की झड़ी लगा दी है।



















