BSNL 2626 Prepaid Plan : सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में एक नया और किफायती प्लान जोड़ा है। कंपनी अपने ग्राहकों को कम कीमत में ज्यादा फायदे देने के लिए जानी जाती है।
इसी कड़ी में बीएसएनएल ने 2626 रुपये का नया रिचार्ज कूपन पेश किया है, जो उन यूजर्स के लिए खास है जो बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्ति चाहते हैं।
2626 रुपये वाले प्लान का पूरा गणित
बीएसएनएल का यह नया प्लान 2626 रुपये का है और यह पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर इसका हिसाब लगाया जाए, तो इस प्लान में यूजर का एक दिन का खर्च सिर्फ 7.19 रुपये बैठता है। कंपनी इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है।
डेटा के मामले में यह प्लान काफी भारी-भरकम है। इसमें यूजर को हर दिन 2.6GB डेटा मिलता है। यानी पूरे साल में ग्राहकों को कुल 949GB डेटा का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा, रोजाना 100 एसएमएस भी फ्री दिए जा रहे हैं। ध्यान रहे कि डेली 2.6GB डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps हो जाएगी।
2399 रुपये और 2799 रुपये के प्लान भी दौड़ में
बीएसएनएल के पास 365 दिनों की वैलिडिटी वाले दो अन्य प्लान भी पहले से मौजूद हैं। 2399 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को रोजना 2.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान में पूरे साल का कुल डेटा 912GB बनता है और इसका दैनिक खर्च लगभग 6.57 रुपये आता है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस शामिल हैं।
दूसरी तरफ, ज्यादा डेटा चाहने वालों के लिए 2799 रुपये का प्लान है। इसमें कंपनी डेली 3GB डेटा ऑफर करती है, जिससे साल भर में कुल 1095GB डेटा मिलता है। इस प्लान का रोज का खर्च 7.66 रुपये है। इसमें भी लिमिट खत्म होने पर स्पीड 40Kbps हो जाती है और बाकी सुविधाएं समान रहती हैं।



















