Maruti Dzire 2025 : मारुति सुजुकी डिजायर ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी बादशाहत फिर साबित कर दी है। साल 2025 में यह देश की नंबर-1 कार बनकर उभरी है। सेडान सेगमेंट में इसकी पकड़ इतनी मजबूत है कि बाजार में मौजूद बाकी सारे मॉडल मिलकर भी इसकी बिक्री के आंकड़ों की बराबरी नहीं कर पा रहे हैं। कंपनी के लिए यह मॉडल लगातार भरोसेमंद साबित हो रहा है।
CNG मॉडल और माइलेज का जादू
इस सफलता में डिजायर के सीएनजी मॉडल का सबसे बड़ा योगदान है। वित्तीय वर्ष 2025 के दौरान कंपनी ने अकेले सीएनजी वैरिएंट की 89,015 यूनिट्स बेची हैं। ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसका माइलेज है। इसका सीएनजी वेरिएंट 33.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है, जो बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच इसे आम आदमी की पहली पसंद बनाता है।
प्रीमियम फीचर्स और नया डिजाइन
नई डिजायर अब अपने पुराने मॉडल से काफी अलग और प्रीमियम हो गई है। इसमें अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ LED हेडलाइट्स और एक नई चौड़ी ग्रिल दी गई है। इंटीरियर में बेज और ब्लैक थीम के साथ डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट मिलता है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें सिंगल-पैन सनरूफ दिया है, जो इस बजट और सेगमेंट की कारों में अब तक नहीं मिलता था।
सेफ्टी और इंजन की ताकत
मारुति सुजुकी ने सेफ्टी पर भी पूरा जोर दिया है। इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और सेगमेंट-फर्स्ट 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। कार में स्विफ्ट वाला 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 80bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहक इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ खरीद सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6,25,600 रुपये से शुरू होती है।



















