Sapna Choudhary Dance : हरियाणवी डांसर और ‘देसी क्वीन’ के नाम से मशहूर सपना चौधरी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है।
उनके नए वीडियो आते ही छा जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनके पुराने वीडियो भी जबरदस्त टक्कर देते नजर आते हैं।
इन दिनों सपना का एक ऐसा ही पुराना डांस वीडियो इंटरनेट पर गदर काट रहा है, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है।
2021 के शो में मचाया था धमाल
वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2021 का है, जब सपना चौधरी ने लखनऊ में एक लाइव स्टेज शो किया था। इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाने ‘मैं देखण न शीशा ल्याई’ (Main Dekhan Ne Sheesha Lyayi) पर थिरकती नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सपना अपने सिग्नेचर स्टाइल और देसी ठुमकों से वहां मौजूद हजारों दर्शकों का दिल जीत रही हैं। फैंस उनके हर स्टेप पर खूब तालियां बजा रहे हैं।
10 मिलियन के पार पहुंचा आंकड़ा
इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 10 मिलियन (एक करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
सोशल मीडिया पर यूजर इसे लगातार शेयर कर रहे हैं। सपना के फैंस का मानना है कि उनके पुराने वीडियो में जो एनर्जी और सादगी है, वह आज भी बरकरार है।
यही वजह है कि रिलीज के सालों बाद भी यह वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर नए गानों को टक्कर दे रहा है।



















