Sapna Chaudhary Dance : हरियाणवी डांस की दुनिया में एकतरफा राज करने वाली सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
उनका एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हरियाणवी गाने ‘लख्मीचंद की टेक’ (Lakmichand Ki Tek) पर थिरकती नजर आ रही हैं।
सपना के ठुमकों और उनकी एनर्जी को देखकर फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार देख रहे हैं।
सूट में देसी क्वीन का जलवा
वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना चौधरी ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ है। इस सादगी भरे लिबास में भी उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।
स्टेज पर जैसे ही गाने की बीट बजती है, सपना का अंदाज देखने लायक होता है। उनकी अदाओं और चेहरे के एक्सप्रेशन ने दर्शकों को वीडियो से नजरें न हटाने पर मजबूर कर दिया है। फैंस का कहना है कि सपना का यह सादा और देसी लुक उनके डांस में चार चांद लगा रहा है।
‘लख्मीचंद की टेक’ पर थिरके कदम
वीडियो में सपना चौधरी की फुर्ती और डांस स्टेप्स कमाल के हैं। ‘लख्मीचंद की टेक’ गाने पर उन्होंने जिस तरह से ‘नागिन’ जैसा डांस (Nagin Dance) किया है, उसने भीड़ में जोश भर दिया है।
वैसे तो यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इंटरनेट पर यह एक बार फिर से ‘गर्दा’ मचा रहा है। सपना की परफॉर्मेंस को देखकर वहां मौजूद दर्शक झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर इस वीडियो को सपना के अब तक के सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक बता रहे हैं।



















