Sapna Choudhary Dance : हरियाणा की ‘देसी क्वीन’ सपना चौधरी जब स्टेज पर आती हैं, तो माहौल अपने आप बन जाता है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे हरियाणवी गाने ‘लपेटे’ पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं।
हरे रंग के टाइट फिटिंग सूट में सपना की एनर्जी और उनके एक्सप्रेशन ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।
स्टेज पर कूद-कूदकर लगाए ठुमके
वायरल हो रहे वीडियो में सपना चौधरी पूरी तरह फॉर्म में दिख रही हैं। ‘लपेटे’ गाने की बीट पर उन्होंने कूद-कूदकर ऐसे स्टेप्स किए कि सामने खड़ी भीड़ भी झूमने पर मजबूर हो गई।
सपना के पीछे खड़े लोग और स्टेज के नीचे मौजूद ऑडियंस अपने फोन में इस परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सपना के लटके-झटके और उनकी अदाएं देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
3100 रुपये से लाखों तक का सफर
सपना चौधरी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है। एक वक्त था जब सपना को गुजारे के लिए गांव के छोटे स्टेज शोज में डांस करना पड़ता था और उन्हें महज 3100 रुपये मिलते थे।
अपनी मेहनत के दम पर आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। अब सपना एक स्टेज शो के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं और उनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े बॉलीवुड सेलेब्रिटी से कम नहीं है।
बुजुर्ग से लेकर जवान तक, सब हैं दीवाने
सपना के शो की खासियत यह है कि उन्हें देखने के लिए हर उम्र के लोग जमा होते हैं। चाहे जवान हों या बुजुर्ग, सपना का ‘बिंदास डांस’ देखकर सब में जोश आ जाता है।
उनके शोज में महिलाओं की भी अच्छी खासी तादाद होती है। वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स में फैंस ने प्यार की बौछार कर दी है। किसी ने उन्हें ‘हरियाणा की डांसिंग क्वीन’ कहा, तो किसी ने ठेठ हरियाणवी अंदाज में लिखा- “सपना मैडम, आपने तो लठ गाड़ दिया।”



















