होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

उत्तरकाशी में दिल दहला देने वाला हादसा, आग में जिंदा जली ढाई महीने की मासूम

Published on: December 21, 2025 11:53 PM
उत्तरकाशी में दिल दहला देने वाला हादसा, आग में जिंदा जली ढाई महीने की मासूम
Join Our Whatsapp Channel

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में रविवार की शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से ढाई महीने की मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई। कोटि गगटाड़ी गांव के लसरी नामे तोक में यह घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मकान शैलेन्द्र चौहान का है, जिसमें नेपाली मूल के मन बहादुर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के बाकी सदस्य तो किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गए, लेकिन नन्हीं जान लपटों के बीच ही फंसी रह गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि बच्ची को बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल पाया। इस हादसे में घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया है।

घटना की खबर मिलते ही नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नुकसान का जायजा लिया और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी आग लगने की असल वजह साफ नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड या आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन न होने की वजह से ऐसे हादसों में नुकसान कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading