होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

हरीश रावत को बताया ‘पाकिस्तानी जासूस’, भड़के पूर्व सीएम आज थाने में दर्ज कराएंगे केस

Published on: December 23, 2025 12:40 PM
हरीश रावत को बताया 'पाकिस्तानी जासूस', भड़के पूर्व सीएम आज थाने में दर्ज कराएंगे केस
Join Our Whatsapp Channel

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज एक डीपफेक वीडियो के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं। रावत का आरोप है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर उन्हें ‘पाकिस्तानी जासूस’ के रूप में दिखाया गया है।

इस मामले में वे मंगलवार को देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने और साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करवाएंगे। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस एआई वीडियो ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।

भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप हरीश रावत ने इस वीडियो के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ बताया है। उनका कहना है कि भाजपा उनकी छवि खराब करने के लिए एआई का आपराधिक दुरुपयोग कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। रावत के मुताबिक, भाजपा जनता के सवालों पर लड़ने की बजाय झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है और यह वीडियो उनकी ‘गिरती हुई सोच’ का नमूना है।

‘मैं एक उदार हिंदू हूं’ पूर्व सीएम ने अपने इष्ट देवता की कसम खाकर खुद को कर्मनिष्ठ और धर्मनिष्ठ हिंदू बताया। उन्होंने कहा कि वे एक उदार हिंदू हैं जो सबका आदर करते हैं, लेकिन भाजपा धार्मिक अंधता और असहिष्णु कट्टरता का समर्थन करती है। रावत ने कहा कि ऐसी सोच रखने वालों को भाजपा अपना दुश्मन मानती है।

अधिकारियों से भी मिलेंगे पुलिस थाने जाने के बाद रावत 24 दिसंबर को इस मामले को आगे ले जाएंगे। वे एसपी कार्यालय, जिले के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी कार्यालय में भी अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। उनका कहना है कि वे भाजपा के इन ‘कुत्सित कदमों’ से दुखी होकर यह कदम उठा रहे हैं।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading