होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

सीएम धामी का सख्त आदेश: जो बुजुर्ग शिविर में नहीं आ सकते, उनके घर जाएं अधिकारी

Published on: December 26, 2025 10:52 PM
सीएम धामी का सख्त आदेश: जो बुजुर्ग शिविर में नहीं आ सकते, उनके घर जाएं अधिकारी
Join Our Whatsapp Channel

उत्तराखंड में गुरुवार को सरकारी अमला सीधे जनता की चौखट तक पहुंचा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के तहत प्रदेश भर में प्रशासन ने डेरा डाला। एक ही दिन में करीब 65 हजार लोगों ने इन सरकारी शिविरों में हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

प्रदेश के सभी 13 जिलों में 26 दिसंबर को कुल 126 विशेष शिविर लगाए गए। आंकड़ों के मुताबिक, इन शिविरों में कुल 10,962 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 7,952 मामलों को अधिकारियों ने मौके पर ही सुलझा दिया। इसके अलावा 12,399 लोगों को जाति, आय और निवास जैसे जरूरी प्रमाण पत्र हाथों-हाथ जारी किए गए। प्रशासन ने कुल 39,923 नागरिकों को अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं से तुरंत लाभान्वित किया।

घर-घर जाएंगे अधिकारी

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि जो बुजुर्ग, दिव्यांग या लाचार लोग शिविर तक आने में असमर्थ हैं, अधिकारी खुद उनके घर जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। सीएम ने साफ किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना ही सरकार की प्राथमिकता है।

लापरवाही पर नपेंगे अफसर

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति दोहराई। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसेवा में किसी भी स्तर पर टालमटोल या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई अधिकारी काम में कोताही बरतता पाया गया, तो उस पर कठोर कार्रवाई होगी। सीएम ने हर जिले में फीडबैक आधारित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा है ताकि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 📧 Email: harpreetssoni9@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading