Karj Mukti Ke Upay : नए साल की शुरुआत हर कोई समृद्धि और तरक्की के साथ करना चाहता है। अगर आप कर्ज के बोझ या आर्थिक दबाव से परेशान हैं, तो ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ सरल उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
ये उपाय न केवल ग्रहों की स्थिति को संतुलित करने के लिए माने जाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन भी लाते हैं।
हनुमान जी और विष्णु जी की उपासना
कर्ज की समस्या से निपटने के लिए सप्ताह के दिनों के हिसाब से अलग-अलग उपाय बताए गए हैं। अगर आप पर आर्थिक दबाव है, तो हर गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
उन्हें पीले फूल, चने की दाल और गुड़ अर्पित करना शुभ माना जाता है। वहीं, मंगलवार का उपाय कर्ज मुक्ति के लिए बहुत प्रभावी माना गया है। इसके लिए एक नारियल पर चमेली का तेल लगाएं और उस पर लाल सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं।
इसे भगवान बजरंगबली को अर्पित करें। मान्यता है कि लगातार 5 मंगलवार तक ऐसा करने से कर्ज की समस्याओं में राहत मिलती है।
शनि दोष और पीपल पूजा
शनिवार के दिन जरूरतमंदों को काला तिल या कंबल दान करने से शनि की बाधाएं दूर होती हैं, जिससे रुका हुआ पैसा वापस आने या कर्ज उतरने में मदद मिलती है।
वास्तु के अनुसार, शनिवार की सुबह और शाम को पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। पेड़ के पास चौमुखी दीपक जलाएं और परिक्रमा करें।
घर की दिशाओं का रखें खास ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या दुकान की उत्तर दिशा धन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। यहां मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की प्रतिमा रखकर रोज पूजा करनी चाहिए।
ध्यान रहे कि उत्तर दिशा को हमेशा साफ और हल्का रखें। यहां कूड़ा, टूटे बर्तन या बेकार सामान बिल्कुल न रखें।
धन में बढ़ोतरी के लिए तिजोरी या पैसे रखने की अलमारी को उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा, दक्षिण-पूर्व दिशा में अग्नि और बिजली संबंधी उपकरण रखने की सलाह दी गई है, ताकि वास्तु दोष उत्पन्न न हो।
मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
धन लाभ और बरकत के लिए शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें और सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं।
सिर्फ पूजा ही नहीं, आदतों में बदलाव भी जरूरी है। समय पर बिल भरना, कर्ज को धीरे-धीरे चुकाना और फिजूलखर्ची से बचना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
ईमानदारी से किए गए प्रयास और साफ-सफाई ही सफलता की कुंजी है।
Swastik Vastu Rules : घर में स्वास्तिक कहां बनाना चाहिए, जानिए शुभ स्थान और वास्तु नियम



















