Kitchen Vastu Tips : अक्सर लोग रात के खाने के बाद थकान या ठंड की वजह से जूठे बर्तन सिंक में ही छोड़ देते हैं। वे सोचते हैं कि सुबह उठकर सफाई कर लेंगे, लेकिन वास्तु शास्त्र के नजरिए से यह एक बड़ी भूल है।
घर की हर चीज का वास्तु से गहरा नाता होता है और किचन इसका केंद्र बिंदु है। अगर आप भी रात में रसोई गंदी छोड़कर सो रहे हैं, तो यह आदत तुरंत बदल डालिए।
बरकत पर लगता है ग्रहण
वास्तु नियमों के मुताबिक, रात के समय किचन में जूठे बर्तन जमा होने देना अशुभ होता है। जिस घर में रातभर सिंक में बर्तन पड़े रहते हैं, वहां मां अन्नपूर्णा और धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
इसका सीधा नकारात्मक असर घर के वातावरण और सदस्यों की तरक्की पर पड़ता है। जब देवियां रुष्ट होती हैं, तो घर में सुख-समृद्धि आना बंद हो जाती है और परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। धन-धान्य में कमी आने का यह एक बड़ा कारण माना गया है।
कलह और क्लेश का कारण
सिर्फ बर्तन ही नहीं, सोने से पहले पूरे किचन की साफ-सफाई भी जरूरी है। अगर खाना बनाने के बाद स्लैब या चूल्हा गंदा छोड़ दिया जाए, तो घर में बिना बात के कलह होने लगती है।
गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं। इसलिए, खुशहाल जीवन के लिए सोने से पहले यह सुनिश्चित करें कि किचन का कोना-कोना साफ हो और कोई भी जूठा बर्तन सिंक में न बचा हो।
Swastik Vastu Rules : घर में स्वास्तिक कहां बनाना चाहिए, जानिए शुभ स्थान और वास्तु नियम



















