होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

Flipkart Republic Day Sale 2026 : सस्ता हुआ iPhone 16, फ्लिपकार्ट ने रिपब्लिक डे सेल से पहले खोले पत्ते

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2026 का आगाज 17 जनवरी से सभी ग्राहकों के लिए होने जा रहा है। सेल में iPhone 16, Pixel 10, और Motorola समेत कई बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलेगी। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा। प्लस और ब्लैक मेंबर्स को सेल का एक्सेस एक दिन पहले मिलेगा।

Published on: January 16, 2026 10:47 AM
Flipkart Republic Day Sale 2026 : सस्ता हुआ iPhone 16, फ्लिपकार्ट ने रिपब्लिक डे सेल से पहले खोले पत्ते
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  • iPhone 16 और Pixel 10 पर सबसे बड़ी कटौती, प्रभावी कीमतें हुई जारी।
  • HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर मिलेगा 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट।
  • मोटोरोला, रियलमी और वीवो के 5G फोन्स बजट सेगमेंट में सस्ते मिलेंगे।
  • फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले शुरू होगी।

Flipkart Republic Day Sale 2026 : नए साल की शुरुआत में अगर आप स्मार्टफोन अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है। 17 जनवरी से यह सेल सभी आम ग्राहकों के लिए लाइव हो जाएगी।

सेल शुरू होने से पहले ही ई-कॉमर्स कंपनी ने एप्पल, गूगल, मोटोरोला और रियलमी जैसे ब्रांड्स की डील्स से पर्दा उठा दिया है। प्लस मेंबर्स को इन डील्स का फायदा 24 घंटे पहले ही मिलना शुरू हो जाएगा।

iPhone 16 और Pixel 10 पर बड़ी छूट

सेल के टीजर पेज के मुताबिक, इस बार प्रीमियम फोन्स पर बड़ा फोकस है। iPhone 16 को सेल में 56,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी आम कीमत 69,900 रुपये के करीब रहती है। गूगल पिक्सल के दीवानों के लिए भी अच्छी खबर है।

Pixel 10 स्मार्टफोन सेल के दौरान ऑफर्स लगाने के बाद 60,999 रुपये की प्रभावी कीमत में मिल सकता है। ध्यान रहे कि कंपनियों द्वारा बताई गई इन कीमतों में बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर शामिल हो सकते हैं।

Flipkart sale mobile offers 2026
Flipkart sale mobile offers 2026

मोटोरोला और नथिंग के फोन्स पर ऑफर्स

मिड-रेंज सेगमेंट में मोटोरोला ने आक्रामक कीमत रखी है। Motorola Edge 60 Fusion डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जो फिलहाल 22,999 रुपये में लिस्टेड है। वहीं, स्टाइल स्टेटमेंट माने जाने वाले Nothing Phone 3a Pro को 26,999 रुपये और CMF Phone 2 Pro को 16,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। मोटो का बजट 5G फोन Moto g35 भी कीमत घटने के बाद 10,999 रुपये में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

वीवो, रियलमी और बैंक डिस्काउंट

बजट और मिड-रेंज में वीवो और रियलमी के फोन्स पर भी ऑफर्स की भरमार है। Vivo T4x 5G मॉडल 14,249 रुपये और एंट्री लेवल Vivo T4 Lite 5G सिर्फ 9,999 रुपये में मिलेगा। रियलमी की बात करें तो Realme P4X 5G को 14,249 रुपये और Realme 16 Pro 5G को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

सेल में HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Ai+ Pulse मॉडल भी अपनी अब तक की सबसे कम कीमत 5,999 रुपये में सेल के लिए तैयार है।

Prateek Sharma

प्रतीक शर्मा एक तकनीक-प्रेमी लेखक हैं, जो मोबाइल और टेक्नोलॉजी जगत की गहरी समझ रखते हैं। इनोवेशन (नवाचार) के प्रति अपने जुनून के चलते, वह टेक्नोलॉजी के नवीनतम ट्रेंड्स, नए गैजेट लॉन्च और तकनीकी प्रगति पर विस्तृत व ज्ञानवर्धक लेख तैयार करते हैं। उनकी लेखन शैली की खासियत यह है कि वह जटिल तकनीकी विषयों को भी बेहद सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं। प्रतीक शर्मा पिछले चार वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं। 📧 Email: pratiksharma903@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading