Flipkart Republic Day Sale 2026 : नए साल की शुरुआत में अगर आप स्मार्टफोन अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है। 17 जनवरी से यह सेल सभी आम ग्राहकों के लिए लाइव हो जाएगी।
सेल शुरू होने से पहले ही ई-कॉमर्स कंपनी ने एप्पल, गूगल, मोटोरोला और रियलमी जैसे ब्रांड्स की डील्स से पर्दा उठा दिया है। प्लस मेंबर्स को इन डील्स का फायदा 24 घंटे पहले ही मिलना शुरू हो जाएगा।
iPhone 16 और Pixel 10 पर बड़ी छूट
सेल के टीजर पेज के मुताबिक, इस बार प्रीमियम फोन्स पर बड़ा फोकस है। iPhone 16 को सेल में 56,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी आम कीमत 69,900 रुपये के करीब रहती है। गूगल पिक्सल के दीवानों के लिए भी अच्छी खबर है।
Pixel 10 स्मार्टफोन सेल के दौरान ऑफर्स लगाने के बाद 60,999 रुपये की प्रभावी कीमत में मिल सकता है। ध्यान रहे कि कंपनियों द्वारा बताई गई इन कीमतों में बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर शामिल हो सकते हैं।

मोटोरोला और नथिंग के फोन्स पर ऑफर्स
मिड-रेंज सेगमेंट में मोटोरोला ने आक्रामक कीमत रखी है। Motorola Edge 60 Fusion डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जो फिलहाल 22,999 रुपये में लिस्टेड है। वहीं, स्टाइल स्टेटमेंट माने जाने वाले Nothing Phone 3a Pro को 26,999 रुपये और CMF Phone 2 Pro को 16,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। मोटो का बजट 5G फोन Moto g35 भी कीमत घटने के बाद 10,999 रुपये में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
वीवो, रियलमी और बैंक डिस्काउंट
बजट और मिड-रेंज में वीवो और रियलमी के फोन्स पर भी ऑफर्स की भरमार है। Vivo T4x 5G मॉडल 14,249 रुपये और एंट्री लेवल Vivo T4 Lite 5G सिर्फ 9,999 रुपये में मिलेगा। रियलमी की बात करें तो Realme P4X 5G को 14,249 रुपये और Realme 16 Pro 5G को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
सेल में HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Ai+ Pulse मॉडल भी अपनी अब तक की सबसे कम कीमत 5,999 रुपये में सेल के लिए तैयार है।



















