Arm Fat Kam Kaise Kare : मोटापा अक्सर पेट और जांघों पर पहले नजर आता है, लेकिन बांहों पर जमा होती चर्बी (Arm Fat) भी कम परेशान नहीं करती। टाइट कपड़े पहनते वक्त बांहों का भारीपन न केवल असहज लगता है, बल्कि यह आत्मविश्वास को भी कमजोर करता है।
अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ वजन बढ़ने का नतीजा है, तो आप गलत हैं। बांहों का लटकना यह भी बताता है कि आपकी मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं और फिजिकल एक्टिविटी में कमी आई है। सही खानपान और कुछ खास व्यायाम से इसे घर पर ही ठीक किया जा सकता है।
सबसे पहले डाइट सुधारें
बांहों का फैट कम करने की शुरुआत आपकी प्लेट से होती है। खाने से ज्यादा तेल, मीठा और फैट वाली चीजों को तुरंत हटा दें। इनकी जगह फलों, सब्जियों, होल ग्रेन्स और प्रोटीन को दें।
प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे फैट जमने की गुंजाइश कम हो जाती है। इसके साथ ही पानी पीने में कोताही न बरतें। पर्याप्त पानी शरीर से विषैले टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जो फैट बर्निंग के लिए जरूरी है।
बांहों के लिए जरूरी एक्सरसाइज
सिर्फ वजन कम करने से बात नहीं बनेगी, बांहों को शेप में लाने के लिए ट्राइसेप्स और बाइसेप्स पर काम करना होगा। इसके लिए चार एक्सरसाइज बेहद कारगर हैं।
आर्म सर्कल्स (Arm Circles): सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को दोनों तरफ फैला लें। अब हाथों से हवा में छोटे-छोटे गोले (सर्कल) बनाएं। इसे 30 सेकंड तक लगातार करें। यह बांहों की जकड़न खोलता है।
पुश-अप्स (Push-ups): यह सबसे पुरानी और भरोसेमंद एक्सरसाइज है। जमीन पर या दीवार के सहारे पुश-अप्स करें। यह सीधा असर आपके ट्राइसेप्स और बांहों की मसल्स पर डालता है और उन्हें मजबूती देता है।
डम्बल्स एक्सरसाइज: इसके लिए भारी वजन की जरूरत नहीं है। हल्के डम्बल उठाएं और हाथों को ऊपर-नीचे करें। यह मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है।
किक-बैक (Kick-backs): यह थोड़ा तकनीकी हो सकता है। शरीर को थोड़ा आगे झुकाएं और कोहनी को मोड़ते हुए हाथ को पीछे की ओर सीधा करें। यह ट्राइसेप्स की जिद्दी चर्बी को गलाने के लिए बेहतरीन है।
रूटीन में कार्डियो अनिवार्य है
अक्सर लोग गलती करते हैं कि वे सिर्फ हाथों की एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन शरीर का ओवरऑल फैट कम हुए बिना बांहें पतली नहीं होंगी। इसके लिए कार्डियो को दिनचर्या में शामिल करें।
रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चलें, जॉगिंग करें, साइकिल चलाएं या रस्सी कूदें। इससे पूरे शरीर का फैट बर्न होगा और बांहों का शेप भी जल्दी सुधरेगा।














