Weight Gain After Breastfeeding : बच्चे को स्तनपान (ब्रेस्टफीडिंग) करवाना बंद करने के बाद कई महिलाओं का वजन अचानक बढ़ने लगता है। यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है।
दरअसल, ब्रेस्टफीडिंग के दौरान शरीर रोजाना लगभग 300 से 500 कैलोरी बर्न करता है। जब महिलाएं स्तनपान बंद करती हैं, तो कैलोरी बर्न होने की यह प्रक्रिया रुक जाती है, लेकिन उनकी खुराक (डाइट) अक्सर पहले जैसी ही रहती है। अतिरिक्त कैलोरी का यही जमाव वजन बढ़ने का मुख्य कारण बनता है।
हार्मोनल बदलाव और वजन का कनेक्शन
स्तनपान के दौरान महिलाओं के शरीर में प्रोलैक्टिन हार्मोन का स्राव होता है, जो फैट को पचाने में मदद करता है। जैसे ही स्तनपान बंद होता है, शरीर में इस हार्मोन का स्तर गिरने लगता है और फैट पचने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
इसे नियंत्रित करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करना जरूरी है। ज्यादा कैलोरी वाले भोजन को कम करें और डॉक्टर की सलाह पर हल्का व्यायाम शुरू करें। खानपान संतुलित होने पर बढ़ा हुआ वजन दोबारा कम हो सकता है।
डिलीवरी के बाद अनियमित पीरियड्स: कब लें डॉक्टर की सलाह?
प्रसव के बाद अगर पीरियड्स अनियमित हो रहे हैं, तो यह चिंता का विषय नहीं है। स्तनपान करवाने के दौरान ओव्यूलेशन की प्रक्रिया रुक जाती है, जिससे मासिक धर्म चक्र गड़बड़ा जाता है।
हालांकि, पूरी तरह निश्चिंत होने के लिए डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर रहता है। कई बार इस दौरान एक्सीडेंटल प्रेग्नेंसी (अनचाहा गर्भधारण) की संभावना रहती है, इसलिए संशय दूर करना आवश्यक है। यदि डॉक्टर को हार्मोनल जांच की जरूरत नहीं लगती, तो इसे सामान्य माना जाना चाहिए।
पीरियड एक्ने: क्यों निकलते हैं मुहांसे?
पीरियड्स शुरू होने से ठीक पहले चेहरे पर मुहांसे आना ‘पीरियड एक्ने’ कहलाता है। शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी और टेस्टोस्टेरॉन के बढ़ने से रोमछिद्रों में सीबम (तेल) का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे मुहांसे होते हैं। ये दो तरह के होते हैं- एक्यूट और क्रोनिक।
क्रोनिक एक्ने और पीसीओडी का खतरा अगर हर बार पीरियड्स के दौरान मुहांसे निकल रहे हैं, तो यह क्रोनिक एक्ने हो सकता है। यह पीसीओडी (PCOD) या गंभीर हार्मोनल असंतुलन का संकेत है।
ऐसी स्थिति में गायनेकोलॉजिस्ट से मिलें और हार्मोन बैलेंस करने के लिए इलाज लें। सामान्य दर्द और सूजन के लिए बर्फ की सिंकाई करें, चेहरा साफ रखें और तैलीय भोजन से परहेज करें।
Jamun Health Benefits : डायबिटीज और हाई बीपी में रामबाण है जामुन, जानिए इसके जबरदस्त फायदे















