होमदेशविदेशक्राइममनोरंजनबिज़नेसऑटोमोबाइलगैजेट्सस्पोर्ट्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलधर्मराशिफललव राशिफलअंक राशिफलपंचांगकरियरट्रेंडिंगवीडियो
मौसम सरकारी योजना 7वां वेतन आयोगसोने चांदी का भावडीए हाईक 2026इंडियन रेलवेगणेश गोदियालमहेंद्र भट्ट पुष्कर सिंह धामी 8वां वेतन आयोगरेसिपीजब्यूटी टिप्सट्रेंडिंग टॉपिक्स

India-EU Trade Deal : विदेशी शराब के शौकीनों को तोहफा, भारत में सस्ती होंगी यूरोप की बीयर और वाइन

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच 20 साल के इंतजार के बाद ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मुहर लग गई है। इस समझौते के तहत यूरोप से आने वाली लग्जरी कारों, शराब, चॉकलेट और मशीनों पर इंपोर्ट ड्यूटी या तो खत्म कर दी गई है या भारी कटौती हुई है। समझौते के तहत भारत को ग्रीन एनर्जी के लिए 4,500 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद भी मिलेगी।

Published on: January 27, 2026 2:46 PM
India-EU Trade Deal : विदेशी शराब के शौकीनों को तोहफा, भारत में सस्ती होंगी यूरोप की बीयर और वाइन
Join Our Whatsapp Channel

HIGHLIGHTS

  1. सस्ती लग्जरी कारें: यूरोप से आने वाली कारों पर टैक्स 110% से घटकर मात्र 10% रह गया है।
  2. शराब प्रेमियों को राहत: विदेशी बीयर पर टैक्स 50% और वाइन पर 20-30% तक कम हुआ।
  3. किचन का बजट: ऑलिव ऑयल, पास्ता, चॉकलेट और फ्रूट जूस पर टैक्स पूरी तरह खत्म।
  4. बड़ी मदद: ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने के लिए EU भारत को 4,500 करोड़ रुपये देगा।

India-EU Trade Deal : भारत और यूरोप के बीच व्यापार के एक नए दौर की शुरुआत हो गई है। लगभग दो दशकों की लंबी बातचीत के बाद आखिरकार ऐतिहासिक ट्रेड डील फाइनल हो गई है।

इस समझौते ने भारत के बड़े बाजार को यूरोपीय संघ (EU) के लिए खोल दिया है। इसका सीधा फायदा भारतीय उपभोक्ताओं को मिलेगा, क्योंकि ईयू से आने वाले करीब 90 फीसदी उत्पादों पर टैरिफ या तो पूरी तरह हटा दिया गया है या काफी कम कर दिया गया है।

लग्जरी कारों के लिए बड़ा ऐलान

इस डील में सबसे बड़ी खबर ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए है। अगर आप यूरोप की लग्जरी कार खरीदने का सपना देख रहे थे, तो यह अब आसान हो सकता है। भारत ने यूरोपीय कारों और मोटर गाड़ियों पर लगने वाले भारी-भरकम 110% टैक्स को घटाकर सीधा 10% करने का फैसला किया है।

हालांकि, सरकार ने इसके लिए एक सीमा तय की है। सालाना केवल 2.5 लाख गाड़ियां ही इस रियायती दर पर भारत आ सकेंगी। इससे भारतीय सड़कों पर यूरोपीय तकनीक वाली गाड़ियों की पहुंच बढ़ेगी।

पार्टी और किचन का सामान हुआ सस्ता

शराब प्रेमियों के लिए भी यह डील राहत लेकर आई है। समझौते के तहत बीयर पर लगने वाला टैक्स घटाकर 50% कर दिया गया है, जबकि स्पिरिट्स पर यह अब 40% होगा। वाइन के शौकीनों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि इस पर टैक्स घटाकर 20-30% के बीच कर दिया गया है।

सिर्फ शराब ही नहीं, आपके किचन और डाइनिंग टेबल का खर्च भी कम होगा। सरकार ने ऑलिव ऑयल, मार्जरीन, वेजिटेबल ऑयल, फ्रूट जूस और प्रोसेस्ड फूड पर टैक्स पूरी तरह खत्म (जीरो) कर दिया है। इसके अलावा, यूरोप से आने वाले पास्ता और चॉकलेट पर भी अब कोई इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी।

इंडस्ट्री और ग्रीन एनर्जी को बूस्ट

व्यापार को आसान बनाने के लिए मशीनों पर लगने वाला 44%, केमिकल्स पर 22% और दवाओं (फार्मास्यूटिकल्स) पर लगने वाला 11% टैक्स ज्यादातर खत्म कर दिया गया है। एयरक्राफ्ट और स्पेसक्राफ्ट से जुड़े उत्पादों को भी टैक्स फ्री किया गया है।

इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत भारत को पर्यावरण सुधार के लिए बड़ी मदद मिलेगी। अगले दो साल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने के लिए EU ने €500 मिलियन (लगभग 4,500 करोड़ रुपये) देने का वादा किया है। साथ ही, डिजिटल ट्रेड, कॉपीराइट सुरक्षा और छोटे उद्योगों (SME) के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं ताकि दोनों ओर के व्यापारियों को काम करने में आसानी हो।

Rajat Sharma

रजत शर्मा बतौर ऑथर करीब 3 साल से दून हॉराइज़न से जुड़े हुए हैं। मूल रूप से देहरादून (उत्तराखंड) के रहने वाले रजत शर्मा दून हॉराइज़न में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखते हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रजत ने यहां से पहले कई और मीडिया संस्थानों में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। 📧 Email: info.dhnn@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Doon Horizon

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading