Vastu Tips : कड़ी मेहनत के बावजूद कई बार पैसा हाथ में नहीं टिकता या बरकत नहीं होती। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि धन कमाने के साथ-साथ उसे सही जगह और सही तरीके से रखना भी जरूरी है।
घर का लॉकर या तिजोरी सिर्फ पैसे रखने की जगह नहीं, बल्कि ऊर्जा का केंद्र है। वास्तु के अनुसार, लॉकर में कुछ विशेष चीजें रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
दर्पण और नए नोट का महत्व
अपने लॉकर के अंदर एक छोटा दर्पण (Mirror) जरूर रखें। इसे इस तरह सेट करें कि जब भी आप लॉकर खोलें, तो आपको अपना या लॉकर के अंदर के सामान का प्रतिबिंब दिखाई दे।
वास्तु में इसे धन को दोगुना करने का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, लॉकर में नए करेंसी नोट जरूर रखें। कोशिश करें कि हर नंबर का या कम से कम एक नया नोट वहां हमेशा मौजूद रहे।
ध्यान रखें कि इन नोटों को कभी खर्च नहीं करना है, ये तिजोरी की ‘बरकत’ माने जाते हैं।
लाल कपड़े में कौड़ियां और कुबेर
धन के देवता भगवान कुबेर की एक छोटी मूर्ति लॉकर में स्थापित करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक उन्नति होती है।
इसके साथ ही, 7 कौड़ियों (Cowries) को एक साफ लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सौभाग्य और सुख-समृद्धि आती है और धन का संचय आसान हो जाता है।
लॉकर में भूलकर भी न रखें ये चीजें
अक्सर लोग सुरक्षा के लिहाज से लॉकर में प्रॉपर्टी के दस्तावेज, घर की दूसरी चाबियां या पुरानी फोटो रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, धन के स्थान पर इन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
लॉकर में बेकार या अनावश्यक सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे धन का आगमन रुक सकता है। इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें।



















