Health Tips : आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल ने लोगों की रसोई का नक्शा बदल दिया है। सब्जियां काटने और धोने के झंझट से बचने के लिए कामकाजी लोग फ्रोजन फूड (Frozen Food) पर निर्भर होते जा रहे हैं।
यह समय तो बचाता है, लेकिन शरीर में सोडियम, चीनी और ट्रांस फैट की मात्रा को खतरनाक स्तर तक बढ़ा देता है। यह सीधा असर दिल की सेहत पर डालता है, जिससे धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे 5 खास फ्रोजन फूड्स हैं, जिन्हें अपनी डाइट से तुरंत बाहर कर देना चाहिए।
फ्रोजन स्ट्रॉबेरी (Frozen Strawberry)
ताजी स्ट्रॉबेरी खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन फ्रोजन स्ट्रॉबेरी के साथ ऐसा नहीं है। पैकेटबंद फ्रोजन स्ट्रॉबेरी में सोडियम, सैचुरेटेड फैट और चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
यह कॉम्बिनेशन हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाता है। इसलिए हमेशा ताजे फल ही चुनें।
रेडीमेड फ्रोजन नाश्ता (Frozen Breakfast)
सुबह की जल्दबाजी में लोग अक्सर फ्रोजन सैंडविच या रेडीमेड नाश्ते का सहारा लेते हैं। हकीकत यह है कि इनमें पोषक तत्वों की भारी कमी होती है। इनमें मौजूद हाई कैलोरी और ट्रांस फैट मोटापे और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनते हैं।
सेहतमंद रहने के लिए आप इस तरह के नाश्ते को छोड़कर उबले अंडे या सादा दही अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज (Frozen French Fries)
स्वाद के चक्कर में खाए जाने वाले फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज सेहत के लिए घर पर बने फ्राइज से कहीं ज्यादा नुकसानदेह हैं।
इनमें प्री-प्रोसेसिंग के दौरान अतिरिक्त सोडियम और तेल का इस्तेमाल होता है, जो इसे पूरी तरह अनहेल्दी बना देता है।
फ्रोजन ब्रोकोली और मशरूम
सब्जियों को जब फ्रीज किया जाता है, तो उनकी बनावट और गुणवत्ता बदल जाती है। फ्रोजन ब्रोकोली और मशरूम ज्यादा प्रोसेस होने या एडिटिव्स मिले होने के कारण ताजी सब्जियों जितने फायदेमंद नहीं रहते।
ये अपना प्राकृतिक स्वाद और जरूरी पोषक तत्व खो देते हैं, इसलिए इनका सेवन करने से बचना चाहिए।















