Beauty Tips : मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से चेहरे की चमक बढ़ाने और बालों को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता रहा है. आज के दौर में भी यह नुस्खा उतना ही कारगर है.
यह त्वचा पर जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल को तो हटाता ही है, साथ ही झुर्रियों, टैनिंग और दाग-धब्बों को मिटाने में भी अहम भूमिका निभाता है. स्किन की कई समस्याओं का हल इस एक मिट्टी में छिपा है.
पिग्मेंटेशन और धूप का असर कम करें
बदलते मौसम और तेज धूप के कारण चेहरे पर पिग्मेंटेशन की समस्या आम हो गई है. इससे निपटने के लिए मुल्तानी मिट्टी एक बेहतरीन विकल्प है.
इसे नारियल पानी और थोड़ी चीनी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को नियमित रूप से लगाने पर धूप से झुलसी त्वचा और पिग्मेंटेशन के निशान हल्के होने लगते हैं.
घाव भरने वाला एंटीसेप्टिक
बहुत कम लोग जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी एक नेचुरल एंटीसेप्टिक भी है. अगर कहीं छोटा-मोटा कट लग जाए या घाव हो, तो वहां इसका पेस्ट लगाया जा सकता है.
यह ठंडक पहुंचाता है और कुछ ही दिनों में घाव भरने लगता है. यह दवा की तरह काम करती है.
ब्लड सर्कुलेशन और डेड स्किन
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा में कसाव आता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
जब खून का दौरा सही रहता है, तो शरीर से डेड स्किन सेल्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं. नतीजा यह होता है कि चेहरा खिला-खिला और स्वस्थ नजर आता है.
एलर्जी और सूजन में तुरंत आराम
त्वचा पर किसी भी तरह की एलर्जी या इन्फेक्शन होने पर मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं.
इससे जलन शांत होती है. साथ ही, अगर चेहरे पर किसी वजह से सूजन आ गई है, तो यह लेप उसे कम करके स्किन को फ्रेश रखने में मदद करता है.















