CSPGCL Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बिजली विभाग में सरकारी ट्रेनिंग पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिसशिप के तहत 245 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
इन पदों पर भर्ती के लिए विभाग कोई लिखित परीक्षा नहीं लेगा, बल्कि उम्मीदवारों का चयन सीधे उनके नंबरों (मेरिट) के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी निर्धारित है।
पद और योग्यता का गणित
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। कुल 245 पदों को तीन वर्गों में बांटा गया है:
- आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस: 105 पद (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर आदि)।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 85 पद (इंजीनियरिंग डिग्री धारकों के लिए)।
- डिप्लोमा अप्रेंटिस: 55 पद (संबंधित विषय में डिप्लोमा)।
सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदन करने वाला उम्मीदवार छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। बाहरी राज्यों के छात्र इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते।
बिना परीक्षा कैसे होगा चयन?
CSPGCL ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती में इंटरव्यू या लिखित परीक्षा का कोई झंझट नहीं है। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता (डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई) में मिले अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। चयनित प्रशिक्षुओं को उनके ट्रेड के अनुसार सरकार द्वारा निर्धारित मासिक ‘स्टाइपेंड’ भी दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें? (Offline Process)
- आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में है—ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑफलाइन फॉर्म भेजना।
- रजिस्ट्रेशन: आईटीआई पास उम्मीदवार NAPS पोर्टल पर और डिप्लोमा/ग्रेजुएट उम्मीदवार NATS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- फॉर्म डाउनलोड: इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट cspc.co.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- दस्तावेज: फॉर्म को पूरा भरें और सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-वेरीफाइड कॉपी लगाएं।
- डाक द्वारा भेजें: भरे हुए फॉर्म को 20 फरवरी से पहले नीचे दिए गए पते पर पहुंचाना अनिवार्य है।
आवेदन भेजने का पता: कार्यालय मुख्य अभियंता (प्रशिक्षण), विद्युत उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, कोरबा पूर्व, जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495677















