iPhone Air Price Cut : ऐप्पल ने पिछले साल अपनी आईफोन 17 सीरीज के साथ जिस सबसे स्लिम ‘iPhone Air’ को पेश किया था, उसकी कीमतों में अब बड़ी गिरावट आई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर चल रही इस सेल में ग्राहक लॉन्च प्राइस से काफी कम दाम पर फोन घर ले जा सकते हैं। बैंक ऑफर्स को मिलाकर यह बचत 25,000 रुपये के आंकड़े को छू रही है।
वेरिएंट के हिसाब से नई दरें
अमेजन पर iPhone Air का 256GB वाला बेस मॉडल 99,000 रुपये में लिस्टेड है, जो लॉन्चिंग के समय 1,19,900 रुपये का था। इसी तरह 512GB मॉडल अब 1,19,000 रुपये में उपलब्ध है। 1TB वाले सबसे बड़े स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 1,38,890 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 1,59,900 रुपये थी।
बैंक ऑफर्स से एक्स्ट्रा बचत
फ्लैट डिस्काउंट के ऊपर बैंक ऑफर्स का लाभ उठाकर कीमतों को और कम किया जा सकता है। चुनिंदा कार्ड्स पर 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इस डिस्काउंट के बाद 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 95,000 रुपये रह जाती है, जो मूल कीमत से सीधे 24,900 रुपये कम है।
स्लिम डिजाइन और ताकतवर फीचर्स
यह फोन अपनी 5.6mm की मोटाई और महज 165 ग्राम वजन के कारण चर्चा में है। इसमें 6.5 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर मजबूती के लिए कंपनी ने आगे और पीछे दोनों तरफ सिरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन दी है।
कैमरा और बैटरी बैकअप
फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन मेन कैमरा है, जिसमें 2X टेलीफोटो सपोर्ट मिलता है। वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है और महज 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।



















