Jio Value Plans : टेलीकॉम मार्केट में बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले किफायती प्लान की तलाश में हैं, तो रिलायंस जियो के ‘वैल्यू प्लान’ एक बेहतरीन विकल्प हैं।
कंपनी ने अलग-अलग जरूरतों वाले यूजर्स के लिए तीन खास प्लान लिस्ट किए हैं। इनमें सबसे कम कीमत 189 रुपये है, जिसमें जियो टीवी और सिनेमा जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है।
189 रुपये वाला प्लान: सिम एक्टिव रखने के लिए बेस्ट
कम बजट वालों के लिए जियो का 189 रुपये वाला प्लान सबसे सटीक है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के दौरान इंटरनेट इस्तेमाल के लिए कुल 2GB डेटा दिया जाता है। डेटा के अलावा, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 एसएमएस की सुविधा मिलती है। साथ ही जियो टीवी और जियो क्लाउड का एक्सेस भी फ्री है।
448 रुपये वाला प्लान: लंबी वैलिडिटी, कम खर्च
जो यूजर्स बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, उनके लिए 448 रुपये वाला प्लान बनाया गया है। यह एक ‘वॉइस ओनली’ ओरिएंटेड प्लान है जो 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी देता है। इसमें देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। कंपनी इस पैक में कुल 1000 एसएमएस ऑफर करती है। मनोरंजन के लिए इसमें भी जियो टीवी और क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस शामिल है।
799 रुपये वाला प्लान: डेली डेटा और अनलिमिटेड बातें
अगर आपको लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा इंटरनेट डेटा भी चाहिए, तो 799 रुपये वाला प्लान सही रहेगा। इसकी वैलिडिटी भी 84 दिन है, लेकिन इसमें डेटा बेनिफिट्स ज्यादा हैं। यूजर्स को हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है। बाकी प्लान्स की तरह इसमें भी जियो टीवी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।



















