OnePlus 13 : अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो OnePlus 13 एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। पिछले साल लॉन्च हुए इस प्रीमियम फोन के दाम में बड़ी कटौती की गई है।
अमेजन की ताजा डील में यह डिवाइस अपने लॉन्च प्राइस से सीधे 8,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा, सीमित समय के लिए बैंक ऑफर्स का लाभ उठाकर आप हजारों रुपये की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं।
कीमत और बैंक डिस्काउंट का गणित
लॉन्च के समय OnePlus 13 (12GB रैम + 256GB स्टोरेज) की कीमत 69,999 रुपये थी। अब अमेजन पर यह 8,000 रुपये की सीधी छूट के बाद 61,999 रुपये में लिस्ट है।
कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक खास बैंक ऑफर भी पेश किया है। अगर आप 31 जनवरी तक खरीदारी करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये का एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यानी, कुल मिलाकर आप लॉन्च प्राइस से 12,000 रुपये कम में यह फोन घर ला सकते हैं। इसके अलावा, डील में 3,099 रुपये तक का कैशबैक पाने का भी मौका है।
डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
वनप्लस 13 में 6.82 इंच का 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 3168 x 1440 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जो धूप में भी बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का सबसे तेज स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगा है। यह डिवाइस 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।
कैमरा, बैटरी और चार्जिंग स्पीड
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50-50 मेगापिक्सल के तीन कैमरे (मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो) दिए गए हैं। फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 100W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कंपनी का दावा है कि इससे फोन सिर्फ 36 मिनट में 0 से 100% चार्ज हो जाता है। यह फोन 50W वायरलेस चार्जिंग, IP68/IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग और Android 15 आधारित Oxygen OS 15 के साथ आता है।



















