Redmi Note 15 Pro Plus : भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Redmi Note 15 Pro सीरीज की एंट्री 29 जनवरी को होने जा रही है। कंपनी ने अमेजन पर सीरीज के दो फोन—Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G को लिस्ट कर दिया है।
आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले एक टिपस्टर ने प्रो प्लस मॉडल की कीमत और प्री-बुकिंग ऑफर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह सीरीज अब मिड-रेंज से ऊपर उठकर प्रीमियम सेगमेंट की ओर बढ़ रही है।
कीमत और प्री-बुकिंग ऑफर्स का दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मशहूर टिपस्टर अभिषेक यादव ने फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर साझा करते हुए कीमत की जानकारी दी है। लीक के मुताबिक, Redmi Note 15 Pro+ के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये हो सकती है। टिपस्टर ने यह भी बताया है कि प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी 1 साल का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और 1,999 रुपये की कीमत वाली Redmi Watch Move मुफ्त देगी।
डिस्प्ले और दमदार बिल्ड क्वालिटी
अमेजन लिस्टिंग बताती है कि Redmi Note 15 Pro+ में 6.83 इंच का क्वाड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 1.5K रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की परत चढ़ाई गई है।
फोन की मजबूती इसका एक बड़ा आकर्षण है, क्योंकि इसमें ‘रेडमी टाइटन स्ट्रक्चर’ का इस्तेमाल हुआ है। यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से जबरदस्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।
कैमरा और परफॉर्मेंस
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का ‘मास्टरपिक्सेल’ कैमरा मौजूद है। यह कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और ‘HDR + AI’ इमेज इंजन से लैस है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का 4nm प्रोसेस पर बना स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट लगाया गया है। फोन में 12GB तक रैम का विकल्प और तापमान को नियंत्रित करने के लिए आइसलूप कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा।
बैटरी और चार्जिंग क्षमता
रेडमी ने इस बार बैटरी बैकअप पर खास ध्यान दिया है। नोट 15 प्रो सीरीज में 6,500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पांच साल की लंबी लाइफ साइकिल प्रदान करेगी। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो यह 100W हाइपरचार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसके अलावा, फोन से दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी इसमें मौजूद है। वैश्विक स्तर पर यह फोन पोलैंड में पहले ही लॉन्च हो चुका है, जहां इसकी कीमत करीब 42,000 रुपये है।



















