Upcoming Smartphone : अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा रुकना समझदारी होगी। अगला हफ्ता टेक प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है।
भारतीय बाजार में 27 से 29 जनवरी के बीच वीवो (Vivo), रियलमी (Realme) और रेडमी (Redmi) अपने फ्लैगशिप और मिड-रेंज हैंडसेट लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। इन फोन्स में 10,001mAh की ‘मॉन्स्टर’ बैटरी से लेकर डीएसएलआर जैसी क्वालिटी देने वाले कैमरे शामिल हैं।
27 जनवरी: Vivo X200T की एंट्री
लॉन्चिंग हफ्ते की शुरुआत वीवो के प्रीमियम फोन से होगी। Vivo X200T भारत में 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया स्टोर और ऑफलाइन दुकानों से खरीद सकेंगे।
वीवो ने पुष्टि की है कि यह फोन फोटोग्राफी के लिए खास होगा। इसमें Zeiss के साथ मिलकर बनाया गया ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा, जिसमें तीनों कैमरे 50-मेगापिक्सेल के होंगे।
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर से लैस इस फोन की कीमत 50,000 से 55,000 रुपये के बीच होने का अनुमान है। यह स्टेलर ब्लैक और सीसाइड लिलैक रंगों में उपलब्ध होगा।
29 जनवरी: 10,001mAh बैटरी वाला Realme
बैटरी के मामले में Realme P4 Power 5G गेम चेंजर साबित हो सकता है। 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाले इस फोन में 10,001mAh की विशाल ‘टाइटन बैटरी’ दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह 32.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक देगी।
खास बात यह है कि इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है, यानी आप इससे दूसरे गैजेट्स भी चार्ज कर सकते हैं। फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 144 हर्ट्ज 4D कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। रियलमी इस फोन के साथ 3 साल के ओएस और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है।
Redmi Note 15 Pro सीरीज: 200MP कैमरा और मजबूती
इसी दिन (29 जनवरी) रेडमी अपनी बहुप्रतीक्षित Redmi Note 15 Pro सीरीज पेश करेगी, जिसमें Pro और Pro+ मॉडल शामिल हैं। इस सीरीज की सबसे बड़ी खूबी इसका 200-मेगापिक्सेल का “MasterPixel” कैमरा है, जो OIS और AI इमेज इंजन से लैस है।
ये फोन काफी मजबूत होंगे क्योंकि इनमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और IP69K तक की डस्ट-वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm आर्किटेक्चर पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट और 12GB रैम दी गई है। साथ ही, 6,500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी 100W हाइपरचार्ज और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।



















