Gori Nagori Dance : राजस्थान के नागौर जिले से निकली गोरी नागोरी आज हरियाणा डांस इंडस्ट्री का सबसे बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।
वीडियो का टाइटल “Bagdo ne Mare Thumke” है, जिसमें गोरी अपने चिर-परिचित अंदाज में स्टेज पर आग लगाती नजर आ रही हैं।
59 लाख के पार पहुंचा वीडियो
यह वीडियो टी-सीरीज हरियाणवी (T-SERIES HARYANVI) के आधिकारिक चैनल पर उपलब्ध है। साल 2023 में शेयर किए गए इस गाने को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है कि इसे अब तक 5,927,299 बार देखा जा चुका है।
गाने में आवाज प्रहलाद फागना (Parhlad Phagna) ने दी है। वीडियो में गोरी के एनर्जी भरे स्टेप्स और ठुमकों ने फैंस को वीडियो को बार-बार देखने पर मजबूर कर दिया है।
फिटनेस और डांस का यूनिक कॉम्बिनेशन
गोरी नागोरी के डांस में जो लचक दिखाई देती है, उसके पीछे उनकी फिटनेस ट्रेनिंग है। गोरी बेली डांस और एरोबिक्स में माहिर हैं, जिसका सीधा फायदा उनकी स्टेज परफॉर्मेंस में देखने को मिलता है।
यही कारण है कि जब वे स्टेज पर परफॉर्म करती हैं, तो बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक उनके डांस के दीवाने हो जाते हैं।
बिग बॉस से मिली नई पहचान
नागौर की इस डांसर ने अपनी मेहनत के दम पर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ तक का सफर तय किया है। शो में मिली शोहरत के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भारी इजाफा हुआ है।
आज स्थिति यह है कि सोशल मीडिया पर उनका कोई भी वीडियो आते ही मिनटों में वायरल हो जाता है। उनके लाइव प्रोग्रामों में भी भारी भीड़ उमड़ती है।



















