Muskaan Baby Dance : सोशल मीडिया पर हरियाणवी डांसर्स का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और इस लिस्ट में मुस्कान बेबी का नाम सबसे ऊपर है। इन दिनों मुस्कान बेबी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से देखा जा रहा है।
इस वीडियो में वह मशहूर हरियाणवी गाने ‘नई सी बोतल ला’ पर स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। उनके डांस मूव्स और एनर्जी को देखकर वहां मौजूद भीड़ भी झूमने पर मजबूर हो गई है।
देसी अंदाज पर फिदा हुए फैंस
मुस्कान बेबी को आज किसी खास पहचान की जरूरत नहीं है, लेकिन उनके पुराने वीडियो भी फैंस के बीच नई ताजगी लेकर आते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में मुस्कान बेबी का देसी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।
स्टेज पर उनके लटके-झटकों को देखकर हर उम्र के लोग उत्साहित हो जाते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे उनकी अदाएं देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो रही हैं और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पुराने वीडियो में भी बरकरार है क्रेज
खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन इसका जादू आज भी बरकरार है। मुस्कान बेबी जब स्टेज पर आती हैं, तो महफिल में एक अलग ही रौनक आ जाती है।
फैंस न सिर्फ उनके नए गानों का इंतजार करते हैं, बल्कि उनके पुराने परफॉर्मेंस को भी बार-बार देखना पसंद करते हैं। ‘नई सी बोतल ला’ गाने पर उनका यह डांस वीडियो इस बात का सबूत है कि उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है।



















