Rachna Tiwari Dance : हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकीं रचना तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपने डांस और कातिलाना अदाओं के लिए मशहूर रचना का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वह लोकप्रिय हरियाणवी गाने ‘हवा कसूती सै’ (Hawa Kasuti Se) पर थिरकती नजर आ रही हैं।
ऑरेंज सूट में दिखा देसी अंदाज
वायरल हो रहे वीडियो में रचना तिवारी ऑरेंज कलर के सलवार सूट में स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उनके ठुमके देखकर वहां मौजूद भीड़ का उत्साह बढ़ गया है।
रचना तिवारी जब भी स्टेज पर आती हैं, अपने डांसिंग अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इस वीडियो में भी उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशंस ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
रचना तिवारी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फैंस उनके वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं और यह वीडियो सामने आते ही ट्रेंड करने लगा है।
‘हवा कसूती सै’ गाने पर उनके डांस ने दर्शकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। सोशल मीडिया पर लोग न सिर्फ इस वीडियो को देख रहे हैं, बल्कि इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं।



















