Sapna Chaudhary Dance : हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्टेज पर उनकी एनर्जी का कोई मुकाबला नहीं है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने लोकप्रिय गाने ‘जले 3’ पर परफॉर्म कर रही हैं।
सपना ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में गाने को इतना प्यार देने के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया है।
रंगीन रोशनी और देसी ठाठ
वीडियो में सपना चौधरी रंगीन लाइटों के बीच स्टेज पर टाइट फिटिंग सूट पहनकर अपने चिर-परिचित देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने की बीट्स पर उनके लटके-झटके और एक्सप्रेशंस ने वहां मौजूद भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैंस न केवल उनका डांस कैमरे में कैद कर रहे हैं, बल्कि उनके साथ ताल से ताल मिलाकर ठुमके भी लगा रहे हैं।
सपना की स्टेज पर मौजूदगी और हाई लेवल एनर्जी देखकर फैंस अपनी नजरें उन पर से हटा नहीं पा रहे हैं।
नई डांसरों के बीच भी कायम है जलवा
हरियाणा में आज कई नई डांसर अपनी पहचान बना रही हैं, लेकिन सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग अब भी सबसे अलग है। छोटे स्टेज से करियर की शुरुआत करने वाली सपना आज एक ब्रांड बन चुकी हैं।
फैंस का मानना है कि खूबसूरती और डांस के मामले में वह बड़ी-बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं। वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि सपना का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सकता।
वहीं, दूसरे यूजर ने उन्हें ‘नंबर वन’ बताया। जवान हों या बुजुर्ग, हर वर्ग के लोग उनके डांस के दीवाने हैं। सपना के शो में आज भी लाखों की भीड़ जुटती है, जो यह बताने के लिए काफी है कि उनका जादू अभी भी बरकरार है।



















