Sapna Chaudhary Dance : सपना चौधरी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो भी उतनी ही शिद्दत से देखे जाते हैं, जितने कि नए।
ताजा मामला उनके सुपरहिट गाने ‘गोली चल जावेगी’ का है, जिस पर सपना का एक पुराना डांस परफॉर्मेंस इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।
स्टेज पर सपना का ‘गदर’ डांस
इस वायरल वीडियो में सपना चौधरी अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आ रही हैं। ‘गोली चल जावेगी’ गाने की बीट्स पर सपना ने ऐसा गदर डांस किया है कि देखने वाले अपनी पलकें नहीं झपका पा रहे।
वीडियो में उनके डांस स्टेप्स और बीच-बीच में लगने वाले दिलकश ठुमके फैंस को मदहोश कर रहे हैं।
सपना जब भी स्टेज पर आती हैं, तो अपनी एनर्जी से दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देती हैं और इस वीडियो में वही जादू साफ दिखाई दे रहा है।
पुराना वीडियो, मगर क्रेज बरकरार
दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अभी का नहीं, बल्कि काफी पुराना है। इसे करीब एक साल पहले रिलीज किया गया था।
इतने समय बाद भी वीडियो में वही ताजगी महसूस हो रही है। फैंस इस वीडियो को टकटकी लगाए बार-बार देख रहे हैं, जिससे इसके व्यूज हजारों में पहुंच चुके हैं।
सपना चौधरी के डांस वीडियो का वायरल होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन एक साल पुराने वीडियो पर व्यूज का लगातार बढ़ना यह साबित करता है कि फैंस के सिर से उनका नशा उतरने वाला नहीं है।
सोशल मीडिया पर लोग उनके डांसिंग स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



















