Sapna Choudhary Dance : हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सपना चौधरी का नाम ही काफी है। उनका कोई भी वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है।
अब उनका एक और धमाकेदार वीडियो ‘इश्क का लाडा’ (Ishq Ka Lada) यूट्यूब पर गदर काट रहा है। इसमें सपना का अंदाज देख फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
सूट-सलवार में सपना का देसी तड़का
वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना चौधरी अपने सिग्नेचर स्टाइल यानी सलवार-सूट में नजर आ रही हैं। गाने की बीट्स पर उनके पैर थिरक रहे हैं और चेहरे के एक्सप्रेशन दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।
वीडियो की सबसे खास बात सपना का ‘घूंघट’ वाला अंदाज है। बीच-बीच में घूंघट ओढ़कर डांस करती सपना को देखकर दर्शक काफी उत्साहित हो रहे हैं। उनका यह देसी अवतार उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है।
यूट्यूब पर वीडियो ने मचाई धूम
सपना चौधरी जब भी स्टेज पर आती हैं, वहां मौजूद भीड़ का उत्साह देखते ही बनता है। ‘इश्क का लाडा’ गाने में भी कुछ ऐसा ही नजारा है। सपना अपने डांस मूव्स से स्टेज पर धमाल मचा रही हैं और सामने मौजूद भीड़ उनके साथ झूमती दिख रही है।
यह वीडियो ‘सपना एंटरटेनमेंट’ (Sapna Entertainment) नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। फैंस कमेंट्स के जरिए सपना के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
पुराना हो या नया, सपना का हर वीडियो इंटरनेट पर इसी तरह छाया रहता है।



















