Sapna Choudhary Viral Dance : सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हरियाणा की यह नंबर वन डांसर जब भी स्टेज पर आती हैं, तो फैंस का उत्साह देखते ही बनता है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक नया डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सपना हरियाणवी गाने ‘लपेटे’ पर अपने सिग्नेचर स्टाइल में थिरकती नजर आ रही हैं।
3100 रुपये से लाखों का सफर
सपना की सफलता का सफर संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने डांस की दुनिया में बड़ा नाम कमाने के लिए कड़ी मेहनत की है। करियर के शुरुआती दौर में सपना को गांव के छोटे स्टेज शोज के लिए महज 3100 रुपये मिलते थे।
लेकिन आज स्थिति बिल्कुल अलग है। सपना की डिमांड इतनी ज्यादा है कि अब वह एक स्टेज डांस के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं। शादी-ब्याह हो या कोई बड़ा इवेंट, आयोजकों में सपना का शो करवाने की होड़ लगी रहती है।
‘लपेटे’ गाने पर जबरदस्त परफॉर्मेंस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ताजा वीडियो में सपना चौधरी हरे रंग के टाइट फिटिंग सूट में नजर आ रही हैं। ‘लपेटे’ गाने की धुन पर उन्होंने स्टेज पर ऐसी एनर्जी दिखाई कि दर्शक भी झूमने पर मजबूर हो गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना ने कूद-कूद कर लटके-झटके दिखाए। स्टेज के पीछे और नीचे खड़ी ऑडियंस न केवल टकटकी लगाए उनका डांस देख रही है, बल्कि अपने मोबाइल कैमरों में इस परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड भी कर रही है।
हर उम्र के लोगों में दीवानगी
सपना चौधरी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके शो में भारी भीड़ उमड़ती है। उनके डांस की दीवानगी सिर्फ युवाओं में ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों और महिलाओं में भी है। सपना जब स्टेज पर आती हैं तो फैंस को कभी निराश नहीं करतीं।
इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कमेंट बॉक्स में किसी ने हार्ट इमोजी भेजी है, तो किसी ने लिखा है, ‘सपना मैडम आपने तो लठ गाड़ दिया।’
फैंस उन्हें ‘हरियाणा की डांसिंग क्वीन’ बता रहे हैं। आज उनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं है।
Sapna Chaudhary Viral Video : सपना चौधरी का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया, देसी अंदाज ने जीता दिल



















