Sunita Baby Viral Video : हरियाणवी डांसिंग की दुनिया में सपना चौधरी के बाद अगर किसी कलाकार ने अपनी अलग पहचान बनाई है, तो वह सुनीता बेबी हैं। सुनीता की लोकप्रियता अब किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं आंकी जा रही है।
सोशल मीडिया पर उनके वीडियो आते ही छा जाते हैं। हाल ही में उनका एक और स्टेज डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी एनर्जी और स्टाइल ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
सिल्वर सूट और स्टेज पर जमाया रंग
वायरल हो रहे इस वीडियो में सुनीता बेबी सिल्वर रंग के सूट में नजर आ रही हैं। उनके डांस मूव्स और चेहरे के एक्सप्रेशंस ने वहां मौजूद भीड़ का दिल जीत लिया है। सुनीता मंच पर जिस ऊर्जा के साथ थिरक रही हैं, उसे देख प्रशंसक अपनी जगह पर ही झूमते नजर आए।
उनके कूद-कूद कर डांस करने के अंदाज ने पूरे माहौल में जोश भर दिया है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं।
बुजुर्गों ने भी बरसाए नोट
सुनीता बेबी की फैन फॉलोइंग हर वर्ग में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके डांस से प्रभावित होकर न केवल युवा, बल्कि बुजुर्ग प्रशंसक भी खुद को रोक नहीं पाए।
Sapna Choudhary ने हरे सूट में ढाया कहर, ‘चटक मटक’ डांस वीडियो फिर हुआ वायरल
सुनीता के लटके-झटकों पर वहां मौजूद कई बुजुर्ग नोट उड़ाते और ईनाम देते दिखाई दिए। यह वीडियो साफ करता है कि सुनीता बेबी अब हरियाणवी स्टेज पर एक बड़ा नाम बन चुकी हैं और दर्शक उनके हर अंदाज को पसंद कर रहे हैं।



















