देहरादून : तपोवन नगर पंचायत क्षेत्र के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यहां ₹4302.52 लाख की लागत से बनने वाली ‘तपोवन नगर पंपिंग पेयजल योजना’ का विधिवत शिलान्यास किया। यह परियोजना क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
CM Dhami का रियलिटी चेक, खैरीमान सिंह गांव पहुंचकर परखा सरकारी शिविर का काम
स्थायी समाधान और भविष्य की तैयारी
तपोवन क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बसावट और व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का मुख्य लक्ष्य केवल आज की जरूरतें पूरी करना नहीं, बल्कि भविष्य की मांगों का स्थायी समाधान देना है।
योजना के पूरा होने पर स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ क्षेत्र के होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी स्वच्छ जल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
जनहित के कार्यों को प्राथमिकता
शिलान्यास के मौके पर मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार की मंशा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक स्वच्छ और सुरक्षित पानी पहुंचाना है। सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और मूलभूत सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
Dehradun : अब नए रंग में दिखेगा राजपुर रोड का दिलाराम चौक, काम अंतिम चरण में
ये रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभासद ज्योति कंडारी, आशा बिष्ट, नरेंद्र कैंतुरा और वीरेंद्र गुसाईं सहित क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि और सम्मानित नागरिक भी शामिल हुए।



















